विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगंगा का अधूरा मुढ़ा पुख्ता पुल खुले तो आसान होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का सफर, बदायूं-बरेली के लिए बन सकता है लाइफलाइन

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:36 PM (IST)

रामगंगा नदी पर क्षतिग्रस्त मुढ़ा पुख्ता पुल की मरम्मत का इंतजार बढ़ रहा है, जिससे फरीदपुर और दातागंज के बीच ...और पढ़ें

रामगंगा नदी पर बने मुढ़ा पुख्ता पुल के पास नाव से नदी पार करते ग्रामीण। जागरण आर्काइव

रामगंगा नदी पर बने मुढ़ा पुख्ता पुल के पास नाव से नदी पार करते ग्रामीण। जागरण आर्काइव 

HighLights

  1. बरेली के रिंग रोड और खल्लपुर मार्ग से आवागमन का मिल सकेगा नया विकल्प

संवाद सहयोगी, फरीदपुर (बरेली)। रामगंगा नदी पर क्षतिग्रस्त मुढ़ा पुख्ता पुल की मरम्मत कराकर चालू किए जाने का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुल चालू हो जाए तो फरीदपुर और बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा।

बरेली में निर्माणाधीन रिंग रोड, खल्लपुर मार्ग और मुढ़ा पुख्ता पुल को जोड़कर गंगा एक्सप्रेसवे के बिनावर प्रवेश द्वार तक पहुंचने का एक वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।

यह पुल क्षेत्र के लोगों को एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए बेहतर संपर्क मार्ग बन जाएगा। मुढ़ा पुख्ता पुल बरेली और बदायूं जिले के हजारों ग्रामीणों को सहूलियत देने के लिए बनाया गया था।

2023 में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद बंद पड़ा है। बाढ़ में पुल के एप्रोच ही बह गए थे। दो साल पहले गूगल मैप के सहारे रात में क्षतिग्रस्त पुल पर पहुंचे नोएडा के कार सवार तीन युवकों की जान चली गई थी।

आइआइटी रुड़की के इंजीनियरों से अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम का संयुक्त 140 करोड़ रुपये का एस्टीमेट सरकारी फाइलाें में उलझकर रह गया है।

फरीदपुर क्षेत्र के लोगों के लिए यह पुल बहुत उपयोगी साबित हो रहा था, लेकिन एक साल के भीतर ही बंद हो गया। अधिकारियों की ओर से बस इतना ही बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर मामला लंबित है।

सवाल उठाया जा रहा है कि जनता का हितैषी होने का दावा करने वाले जन प्रतिनिधि इस मुद्दे पर खामोश क्यो हैं। यह पुल चालू होते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को कृषि कार्यों से लेकर कारोबार के लिहाज से भी सुगम मार्ग मिल जाएगा।

बरेली में निर्माणाधीन रिंग रोड का उद्देश्य शहर के प्रमुख राजमार्गों को आपस में जोड़ना और यातायात को सुगम बनाना है। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं के बिनावर क्षेत्र से होकर गुजरता है।

बरेली विकास प्राधिकरण की योजना रिपोर्ट में भी रामगंगा पुल से बिनावर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी के करीब 26 किलोमीटर लंबे हिस्से को गंगा एक्सप्रेसवे तक संपर्क बेहतर करने के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया गया है।

यदि रिंग रोड, खल्लपुर मार्ग और मुढ़ा पुख्ता पुल के बीच प्रभावी सड़क संपर्क विकसित होता है तो फरीदपुर, दातागंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकता है। इससे व्यापार, कृषि उपज की ढुलाई और रोजगार के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पति से विवाद के बाद मुश्किल में उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या, बरेली में बना 5 एकड़ का फार्म हाउस निकला अवैध