Move to Jagran APP

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रेलवे ने बदले दस ट्रेनों के नंबर, देखें किस ट्रेन का क्या है नया नंबर

रेलवे ने पांच जोड़ी (दस) ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया है। उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह बदलाव इस साल अलग-अलग तिथि पर लागू होगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 07:19 PM (IST)
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रेलवे ने बदले दस ट्रेनों के नंबर, देखें किस ट्रेन का क्या है नया नंबर
यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रेलवे ने बदले दस ट्रेनों के नंबर, देखें किस ट्रेन का क्या है नया नंबर

बरेली, जेएनएन। रेलवे ने पांच जोड़ी (दस) ट्रेनों के नंबरों में बदलाव किया है। उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह बदलाव इस साल अलग-अलग तिथि पर लागू होगा। रेलवे प्रशासन ने सभी जोन के मुख्यालय स्तर पर आदेश भिजवा दिए हैं। यहां से इन्हें जंक्शन स्तर पर अधिक से अधिक सर्कुलेट करने को कहा है। इस बाबत रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी कन्फर्म की जा सकेगी।

loksabha election banner

ज्यादा प्रसारित हों हेल्पलाइन

रेलवे के हेल्पलाइन 139 पर भी ट्रेनों के ठहराव आदि जानकारी ली जा सकती है। सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 182 और ट्रेन में सफर के दौरान शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 138 पर भी ज्यादा से ज्यादा प्रसारित करने को कहा है।

रेलगाडिय़ों का विवरण

पुराना नंबर   नया नंबर         ट्रेन                 प्रभावी तिथि

14115          14229      प्रयागघाट-हरिद्वार     05 सितंबर

14116          14230      हरिद्वार-प्रयागघाट     06 सितंबर

14117          14231      प्रयागघाट-बस्ती       07 जून

14118          14232      बस्ती-प्रयागघाट       07 जून

14125          14233     इलाहाबाद-मनकापुर   13 मई

14126          14234     मनकापुर-इलाहाबाद   13 मई

12205          12401      कोटा-देहरादून           26 अगस्त

12206          12402      देहरादून-कोटा           25 अगस्त

54107          54213      प्रयाग घाट-जौनपुर    13 मई

54108          54214      जौनपुर-प्रयाग घाट    13 मई

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.