बरेली में वेंटीलेटर नहीं मिलने से रेलवे कर्मचारी की मौत, हरदोई के रहने वाले थे
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कार्यालय में तैनात हरदोई निवासी पंकज तिवारी कई वर्षों से कर्मचारी नगर बरेली में रह रहे थे। वर्तमान में वह श्रमिक संघ इज्जतनगर के मंडल मंत्री थे। यूनियन नेताओं ने बताया कि पंकज कि दो दिन पहले तबीयत खराब हुई थी।
By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 08:55 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 08:55 AM (IST)
बरेली, जेएनएन। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल कार्यालय में तैनात हरदोई निवासी पंकज तिवारी कई वर्षों से कर्मचारी नगर बरेली में रह रहे थे। वर्तमान में वह श्रमिक संघ इज्जतनगर के मंडल मंत्री थे। यूनियन नेताओं ने बताया कि पंकज कि दो दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। जिस पर उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां कोई राहत न मिलने पर उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां वेंटीलेटर नहीं मिला। जिसके अभाव में गुरुवार देर रात पंकज का निधन हो गया। रेलवे कर्मचारियों ने उनकी मौत पर दुख जाहिर करते हुए बड़ी क्षति बताई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें