सीडीएस परीक्षा में पूछे गए अयोध्या मंदिर निर्माण से जुड़े सवाल
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) 2020 रविवार को आयोजित की गई। कोविड-19 के प्रोटोकाल में हुई इस परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए थे। गेट पर थर्मल स्क्रीङ्क्षनग और प्रवेश पत्र चेक करने के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई।
बरेली, जेएनएन। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) 2020 रविवार को आयोजित की गई। कोविड-19 के प्रोटोकाल में हुई इस परीक्षा के लिए 14 केंद्र बनाए गए थे। गेट पर थर्मल स्क्रीङ्क्षनग और प्रवेश पत्र चेक करने के बाद अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। इस दौरान केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए। परीक्षा शांतिपूर्ण निपटी। केंद्र से निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि अंग्रेजी का पेपर मॉडरेट था। इसमें ग्रामर का 70 फीसद पार्ट था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न पत्र में आयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर के वास्तुकार का नाम के अलावा कोविड-19 से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए थे। इसमें भी इतिहास का पार्ट का कठिन रहा। गणित के सवाल भी कई अभ्यर्थियों के लिए बहुत झेलने वाले रहे।रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11, दूसरी पाली 12 से दो और तीसरी पाली तीन से शाम पांच बजे तक हुई। इसमें काफी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
क्या कहना है प्रतिभागियों का
अंग्रेजी का पेपर बहुत कठिन या आसान नहीं था। माइनस मार्किंग थी इसलिए 120 में से 73 हल किए। सामान्य ज्ञान में केमेस्ट्री, फिजिक्स से लेकर सभी विषयों के मिले जुले प्रश्न आए थे। आयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के वास्तुकार का नाम के अलावा यह भी पूछा गया कि किस भारतीय संस्था को कोविड-19 टीके के मानव परीक्षण की स्वीकृत दी गई। जीके कठिन थी।
रजनी पटेल, प्रतिभागी
अंग्रेजी में जम्बल वड्र्स, पैरा जम्बल और करेक्ट स्पैङ्क्षलग से जुड़े प्रश्न थे। सामान्य ज्ञान में फिजिक्स केमेस्ट्री के प्रश्न सरल थे। बायो मॉडरेट थी। इतिहास का पार्ट कठिन था। करेंट अफेयर्स में 2019 के बजट के साथ पिछले कुछ महीने में हुई गतिविधियों पर आधारित प्रश्न थे।
यश, प्रतिभागी
पहला पेपर अंग्रेजी का था जो सरल या कठिन नहीं कहा जा सकता। पैराग्राफ से जुड़े प्रश्न हल करने में समय लगा। सामान्य ज्ञान में करेंट अफेयर्स में लेटेस्ट भी पूछा गया था।
दिव्यम गंगवार, प्रतिभागी
दोनों ही पेपर ठीक कहे जा सकते हैं। अंग्रेजी में पार्ट ऑफ स्पीच, रीङ्क्षडग कॉम्प्रिहेंसिव सहित ग्रामर का 70 फीसद पार्ट था। सामान्य ज्ञान में इतिहास के प्रश्न थोड़े कठिन लगे।
रिषभ कुमार, प्रतिभागी