Move to Jagran APP

उल्लू : द गेम ऑफ डेविल फिल्म में नजर आएंगी बरेली की प्रिया सिंह, निभाएंगी मुख्य किरदार

प्रियंका चोपड़ा दिशा पाटनी के बाद बरेली की एक और बेटी फिल्म इंडस्ट्री में नाम रोशन कर रही है। शहर के इज्जतनगर में रहने वाली प्रिया सिंह जल्द ही उल्लू द गेम ऑफ डेविल फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म अमेजन या नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 12:22 AM (IST)
उल्लू : द गेम ऑफ डेविल फिल्म में नजर आएंगी बरेली की प्रिया सिंह, निभाएंगी मुख्य किरदार

बरेली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा, दिशा पाटनी के बाद बरेली की एक और बेटी फिल्म इंडस्ट्री में नाम रोशन कर रही है। शहर के इज्जतनगर में रहने वाली प्रिया सिंह जल्द ही उल्लू: द गेम ऑफ डेविल फिल्म में नजर आएंगी। यह फिल्म अमेजन या नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक हॉरर मूवी है।

loksabha election banner

इसमें प्रिया मुख्य भूमिका निभा रही है। वह दीया और बाती धारावाहिक फेम गौरव शर्मा जैसे कलाकार के साथ काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक बंटी ठाकुर है। इसके अलावा वह एक और फिल्म कर रही है। इसमें उनके साथ 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी फेम राहुल रॉय नजर आएंगे। हालांकि, प्रिया ने अभी फिल्म का नाम बताने से इन्कार कर दिया। वर्तमान में प्रिया मुंबई में रहती है। उनका परिवार इज्जतनगर में रहता है। पिता मोहन सिंह रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात है। मां संध्या सिंह गृहिणी है। प्रिया की प्राइमरी शिक्षा बरेली में ही हुई है। उन्होंने आगे की पढ़ाई देहरादून से की है। प्रिया पेशे से एयर होस्टेस है। 

 

'तेरे पीछे मैं' वीडियो को मिले 14 लाख व्यूज

प्रिया इससे पहले टी-सीरीज के पंजाबी गाने के वीडियो में भी काम कर चुकी है। इसे पंजाबी सिंगर अमितोज सिंह और रैपर इंजो ने गाया है। वीडियो अब तक 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा वह लव ब्रिज नाम की शॉर्ट फिल्म में भी काम कर चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.