Move to Jagran APP

झारखंड से बरेली आ रही अफीम को कैरियर के साथ पुलिस ने पकड़ा Bareilly News

अपना शहर अफीम तस्करी का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने रांची से अफीम ला रहे एक कैरियर को जंक्शन पर अर्चना एक्सप्रेस से उतरते ही दबोच लिया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 02:51 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 02:51 PM (IST)
झारखंड से बरेली आ रही अफीम को कैरियर के साथ पुलिस ने पकड़ा Bareilly News
झारखंड से बरेली आ रही अफीम को कैरियर के साथ पुलिस ने पकड़ा Bareilly News

जेएनएन, बरेली : अपना शहर अफीम तस्करी का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है। रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने रांची से अफीम ला रहे एक कैरियर को जंक्शन पर अर्चना एक्सप्रेस से उतरते ही दबोच लिया। उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। क्राइम ब्रांच को झारखंड सीआइडी से इस तस्करी के बारे में इनपुट मिला था।

loksabha election banner

पकड़ा गया कैरियर लक्ष्मण मुंडा झारखंड में खूंटी जिले के मुरू थाना क्षेत्र के गांव कुंदी का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे फोन के जरिए एक के बाद दूसरे स्टेप की जानकारी मिलती थी। बरेली में उसे माल किसे देना था यह यहां पहुंचने के बाद ही बताया जाना था। उसे दबोचने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम स्थानीय एजेंट का सुराग तलाशने में जुटी है।

12 दिन में पकड़ी पांच किलो अफीम, सब का झारखंड लिंक

मादक पदार्थ के तस्करों के लिए बरेली अड्डा बनने लगा है। पिछले 12 दिन में अलग-अलग तस्करों व कैरियर से पांच किलो से ज्यादा अफीम पकड़ी जा चुकी है। खास बात, हर बार यह माल झारखंड से आया। इसे यहां से दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के जिलों में सप्लाई किया जाना था।

6 नवंबर : सिरौली पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा था। माल झारखंड के व्यक्ति ने पहुंचाया था।

8 नवंबर : भमौरा पुलिस ने तीन लोगों को तीन किलो अफीम के साथ पकड़ा। एक आरोपित झारखंड का है जो वहां से अफीम लाया था।

अफीम के साथ पकड़े गए लोगों का झारखंड से कनेक्शन मिल रहा है। कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं। जल्द ही उन्हें भी पकड़ा जाएगा।

- शैलेश पांडेय, एसएसपी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.