Move to Jagran APP

पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, प्रधान के साथ मिलकर लूट को दिया था अंजाम

प्रेमनगर में डेढ़ साल पहले लेखपाल से लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आबिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही है। उसने चार लोगों के साथ मिलकर एक लूट को अंजाम दिया था।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 06:29 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 06:29 AM (IST)
उसने चार लोगों के साथ मिलकर एक लूट को अंजाम दिया था।

  बरेली,जेएनएन। प्रेमनगर में डेढ़ साल पहले लेखपाल से लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आबिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही है। उसने चार लोगों के साथ मिलकर एक लूट को अंजाम दिया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

loksabha election banner

प्रेमनगर के अशरफ खां छावनी निवासी कपिल लेखपाल के पद पर तैनात हैं। 30 मई 2019 को वह ऑफिस से घर जा रहे थे। प्रेमनगर हार्टमैन पुल पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनक बैग लूट लिया था। बैग में सरकारी दस्तावेज थे। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद लूट का खुलासा करने में पुलिस को करीब चार महीने लग गए। पुलिस ने  फरीदपुर के सितारगंज निवासी प्रधान भगवान दास को भी गिरफ्तार किया जो इस लूट में शामिल था। उसने बताया कि लेखपाल जमीन के मामलों में बिना रुपये लिए काम नहीं करता था। जिसके कारण उसने अपने साथी आबिद, आरिफ व एक अन्य के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। 25 हजार के इनामी प्रधान को पुलिस ने जेल भेज दिया था। जबकि अन्य फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट में शामिल आबिद डोहरा रोड के पास देखा गया है। जिसके बाद प्रेमनगर पुलिस वहां पहुंची और डोहरा रोड तिराहे पर खड़े आबिद को घेराबंदी कर धर दबोचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.