विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Svanidhi Yojana: बेहतर काम पर मिला सम्मान, बरेली-मुरादाबाद समेत चार शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

Published: Wed, 11 Sep 2024 04:42 PM (IST)

पीएम स्वनिधि योजना के तहत बेहतर काम करने के लिए बरेली-मुरादाबाद गोरखपुर समेत चार शहरों को यूएलबी राष्ट्रीय पुरस्कार से ...और पढ़ें

बरेली समेत चार शहरों को बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार
बरेली समेत चार शहरों को बेहतर काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

HighLights

  1. पीएम स्वनिधि योजना में बेहतर काम पर मिला सम्मान
  2. ठेला-रेहड़ी दुकानदारों को सशक्त बनाने में बेहतर काम
  3. लक्ष्य से अधिक लोन वितरण पर बरेली को राष्ट्रीय सम्मान

जागरण संवाददाता, बरेली। ठेला-रेहड़ी दुकानदारों को सक्षम बनाने के लिए संचालित पीएम स्वनिधि योजना के तहत बेहतर काम करने पर बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर समेत चार शहरों को यूएलबी राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने तय लक्ष्य के सापेक्ष में स्वनिधि योजना के तहत लोन वितरण पर बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बरेली नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, मुरादाबाद नगर आयुक्त, गोरखपुर व झांसी नगर आयुक्त को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- चूहाकांड से फिर सुर्खियों में बदायूं: इस बार महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, पूछ बांधकर कुत्ते को खिलाया

कोरोना के दौरान संचालित की गई थी पीएम स्वनिधि योजना

बरेली नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने जिले में पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिले लक्ष्य 41198 के सापेक्ष 48412 लोन स्वीकृत कराए। इसमें 47494 को पहली किश्त, 16119 को दूसरी किश्त जारी की गई। 

कोरोना संक्रमण के दौर में रेहड़ी-पटरी दुकानदारों को आजीविका पर छाये संकट को दूर करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना संचालित किया गया था।

यह भी पढ़ें- अब श्रम विभाग की योजनाओं का भी होगा सोशल ऑडिट, लाभार्थियों को मिलेगा ज्यादा फायदा