विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब श्रम विभाग की योजनाओं का भी होगा सोशल ऑडिट, लाभार्थियों को मिलेगा ज्यादा फायदा

Published: Tue, 10 Sep 2024 08:41 PM (IST)

अब श्रम विभाग की योजनाओं का भी सोशल ऑडिट होगा जिससे अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए ...और पढ़ें

मनरेगा, आवास और पेंशन योजना के बाद अब श्रम विभाग की योजनाओं का होगा सोशल ऑडिट (प्रतिकात्मक फोटो)
मनरेगा, आवास और पेंशन योजना के बाद अब श्रम विभाग की योजनाओं का होगा सोशल ऑडिट (प्रतिकात्मक फोटो)

HighLights

  1. वीआरपी, ब्लाक रिसोर्स पर्सन और बीसैक टीम को दिया प्रशिक्षण
  2. पात्र लाभार्थियों की पात्रता का भी टीम करेगी सोशल ऑडिट

जागरण संवाददाता, बरेली। मनरेगा, आवास और पेंशन योजना के बाद अब श्रम विभाग की योजनाओं का सोशल ऑडिट किया जाएगा, जिससे श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके। इसके लिए सोशल ऑडिट करने वाली टीमों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सोशल ऑडिट करने के लिए जाने वाली टीमों विलेज रिसोर्स पर्सन (वीआरपी), ब्लाक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) और बी सैक टीमों को प्रशिक्षण दिया।

गंभीर बीमारी सहायता योजना भी शामिल

जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि सोशल ऑडिट में श्रम विभाग की मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगत सहायता योजना, निर्माण कामगार गंभीर बीमारी सहायता योजना को शामिल किया गया।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! अब बीडीए ने होटल निर्माण के नियमों में किया बदलाव; 9 मीटर चौड़ी सड़कों पर बन सकेंगे Hotel

योजनाओं के बारे में सोशल ऑडिट टीमें देंगी जानकारी

सोशल ऑडिट टीमें लाभार्थियों को संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी। साथ ही पात्रता के बारे में सत्यापन करने के साथ ही पात्र लाभार्थियों के बारे में जानकारी जुटाएंगी। इसका प्रशिक्षण संबंधित कर्मचारियों को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Bareilly News : रिपोर्ट न देने पर 90 बिजली इंजीनियरों का वेतन रोका, यह है पूरा मामला