शस्त्र पूजन कर समाज सेवा का लिया संकल्प
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर अधिकांश लोगों ने घरों में ही शस्त्र पूजन कर अहंकार मुक्त समाज सेवा का संकल्प लिया। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी शस्त्र पूजन किया।
बरेली, जेएनएन : असत्य पर सत्य की जीत का पर्व शहर में धूमधाम से मनाया गया। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर अधिकांश लोगों ने घरों में ही शस्त्र पूजन कर अहंकार मुक्त समाज सेवा का संकल्प लिया। वहीं, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी शस्त्र पूजन किया।
क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में प्रताप भवन संचालन समिति के अवधेश सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में विजयादशमी के पावन पर्व पर यज्ञ वैदिक रीति से संपन्न हुआ। उसके बाद शस्त्र पूजन का परंपरागत कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष सीएम सिंह एवं महासचिव आलोक चौहान ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शास्त्रों और शस्त्रों की महत्ता युगों-युगों से रही है। दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आचरण जीवन में उतारें। यहां मुख्य रूप से रवि छाबड़ा, सभासद सरदार हरनाम सिंह, संजय आनंद अध्यक्ष पंजाबी महासभा बरेली, दुष्यंत कोहली, देवराज चंडोक, डॉ.सुभाष साहनी, डॉ. केएम अरोड़ा अध्यक्ष भाजपा, डॉ. त्रिलोक चंद अरोड़ा, सतीश लुनियाल, गुलशन आनंद, डॉ. विनोद पागरानी समेत अन्य मौजूद रहे। पंजाबी समाज ने श्री हरि मंदिर में किया शस्त्र पूजन
वहीं, पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश एवं पंजाबी महासभा बरेली के संयुक्त तत्वावधान में श्री हरि मंदिर में शस्त्र पूजन हुआ। इस मौके पर केपी सिंह भदौरिया, जगदीश सिंह, हरवीर सिंह, विजय सिंह सेंगर, अरविद सिंह, मुनीश चौहान, सतीश सिंह, राकेश सिंह, अरविद चौहान, राजकुमार आदि थे।