Move to Jagran APP

Pilibhit MP Varun Gandhi News : पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने रेलमंत्री को लिखा पत्र, बोले- पीलीभीत से आगरा तक चलाई जाए बांसुरी एक्सप्रेस

Pilibhit MP Varun Gandhi News पीलीभीत से मथुरा होते हुए आगरा तक बांसुरी एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन चलाए जाने के लिए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है। भाजपा सांसद वरुण गांधी को ज्ञापन सौंपा था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 05:10 PM (IST)
Pilibhit MP Varun Gandhi News : पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

बरेली, जेएनएन। Pilibhit MP Varun Gandhi News : पीलीभीत से मथुरा होते हुए आगरा तक बांसुरी एक्सप्रेस के नाम से नई ट्रेन चलाए जाने के लिए भाजपा सांसद वरुण गांधी ने रेल मंत्री को पत्र भेजा है। पिछले दिनों पटेल अभिषेक सिंह गोल्डी के साथ राधा माधव संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों ने रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर जय करण यादव व भाजपा सांसद वरुण गांधी को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला एक उत्पाद में पीलीभीत से बांसुरी सम्मिलित है बांसुरी उद्योग के लिए पीलीभीत विश्व प्रसिद्ध रहा है।

loksabha election banner

राधा माधव संकीर्तन मंडल भगवान श्री कृष्ण ने अपनी आस्था रखता है। इसके तमाम सदस्य प्रतिमाह वृंदावन, गोकुल, बरसाना, मथुरा, आगरा आदि के लिए प्रस्थान करते हैं। सीधी ट्रेन न होने से उन्हें तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही पीलीभीत की बांसुरी अपने आराध्य देव श्री कृष्ण के पास आसानी से जा सकेगी। मथुरा बांसुरी का प्रमुख मार्केट है, जिससे सीधे तौर पर यहां के कारीगर जुड़ सकेंगे। रेलवे को के यात्रियों एवं पार्सल से रेल राजस्व में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त रामनगर, आगरा फोर्ट 15055- 15056 साप्ताहिक ट्रेन 2 दिन पीलीभीत से भी चलाने की बात कही गई है। ताकि यहां के श्रद्धालुओं को दिक्कत ना हो।

सहायक मंडल अभियंता ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया था। अब सांसद वरुण गांधी ने रेल मंत्री को पत्र भेज कर भक्तों व क्षेत्र की जनता की भावना के साथ बांसुरी पर भी रेल मंत्री को संक्षेप में अवगत कराया है साथ ही सांसद ने पत्र अवलोकन के पश्चात अतिशीघ्र इस पर कार्यवाही करने की बात कही है। सांसद के इस प्रयास से संकीर्तन मंडल के पदाधिकारियों में खुशी है। इस अवसर पर राधा माधव संकीर्तन मंडल ने आज हरी नाम कीर्तन का आयोजन किया। जिसमे प्रमोद पंत, अभिषेक सिंह गोल्डी, उमेश चंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अजय पांडे, शिवम कश्यप, सुरेश कौशल, मिथिलेश कश्यप, संदीप मिश्रा, अवधेश अग्रवाल, दीपू अतुल अग्रवाल आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.