विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pilibhit Election Result 2022 Live : बरखेड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने की जीत दर्ज, 81838 वोटों से हराया

By Ravi MishraEdited By:
Published: Thu, 10 Mar 2022 02:07 PM (IST)

Live Pilibhit Election Result 2022 पीलीभीत की बरखेडा विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है।यहां से भाजपा प्रत्याशी ...और पढ़ें

Pilibhit Election Result 2022 Live : बरखेड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने की जीत दर्ज,
Pilibhit Election Result 2022 Live : बरखेड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने की जीत दर्ज,

बरेली, जेएनएन। Live Pilibhit Election Result 2022 : पीलीभीत की बरखेडा विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है।यहां से भाजपा प्रत्याशी जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्ता नंद 81838 मतो से जीत गए है। उन्होंने सपा के हेमराज वर्मा को हराया है। पीलीभीत की बरखेड़ा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद ने पूरे मंडल में सबसे ज्यादा वोटों से बढ़त बना ली थी। जिसके बाद उन्होंने प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार हेमराज वर्मा को 81838 को हरा दिया है।

स्वामी प्रवक्तानंद को 151,498 मत मिले है। जबकि हेमराज वर्मा को 69,660 वोट मिले है।पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर किशनलाल राजपूत को मैदान में उतारा था। तब टिकट कटने से नाराज स्वामी प्रवक्तानंद ने रालोद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।भाजपा के किशनलाल राजपूत की जीत हुई थी। इससे पहले 2012 के चुनावमें स्वामी प्रवक्तानंद भाजपा से लड़े थे लेकिन सपा के हेमराज वर्मा से पराजित हो गए थे। इस बार भाजपा ने मौजूदा विधायक किशनलाल राजपूत का टिकट काट कर स्वामी प्रवक्तानंद पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतार दिया।