पीलीभीत के डीएम ने कुछ यूं शुरू किया पेंट ऑफ सिटी अभियान
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने टनकपुर हाईवे किनारे स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय की बाउंड्रीवाल से पेंट ऑफ सिटी अभियान का शुभारंभ किया। इ
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 07:18 PM (IST)
जेएनएन, पीलीभीत : जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने टनकपुर हाईवे किनारे स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय की बाउंड्रीवाल से पेंट ऑफ सिटी अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियन के अंतर्गत शहर समेत जिले के प्रमुख मार्गों के किनारे दीवारों पर पीलीभीत की विशेषताओं का विवरण चित्रित किया जाएगा। साथ ही पॉलीथिन, प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले स्लोगन भी लिखे जाएंगे। इसका उद्देश्य इन मार्गों पर गुजरने वाले लोगों को जिले की विशेषताओं से अवगत कराने के साथ ही स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें