Move to Jagran APP

बरेली में मंदिरों में किया पूजन-दर्शन, खिचड़ी का लगाया भोग

नाथ नगरी में मकर संक्रांति पर्व शनिवार को भी श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मनाया। सुबह स्नान के बाद घर और मंदिरों में पहले पूजा-अर्चना की और फिर अपनी श्रद्धा के अनुसार लोगों ने जगह-जगह खिचड़ी का वितरण कर पुण्य अर्जित किया। वहीं कई लोगों ने अपने घर में सुख-समृद्धि की भावना से हवन भी कराया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:47 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:47 PM (IST)
बरेली में मंदिरों में किया पूजन-दर्शन, खिचड़ी का लगाया भोग
बरेली में मंदिरों में किया पूजन-दर्शन, खिचड़ी का लगाया भोग

जागरण संवाददाता, बरेली: नाथ नगरी में मकर संक्रांति पर्व शनिवार को भी श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मनाया। सुबह स्नान के बाद घर और मंदिरों में पहले पूजा-अर्चना की और फिर अपनी श्रद्धा के अनुसार लोगों ने जगह-जगह खिचड़ी का वितरण कर पुण्य अर्जित किया। वहीं कई लोगों ने अपने घर में सुख-समृद्धि की भावना से हवन भी कराया।

loksabha election banner

मकर संक्रांति का पर्व इस बार कई लोगों ने शनिवार को भी मनाया। विधि विधान के साथ पूजन कर दान किया और भगवान से महामारी से निजात दिलाने के लिए कामना की। उत्तरमुखी बालाजी दरबार धर्म जागरण सेवा ट्रस्ट जागृति की ओर से करगैना में खिचड़ी वितरण किया गया। महंत एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि संक्रांति स्नान और दान का मुख्य पर्व है। इस दिन दान करने से अधिक पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम माथुर, युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल सैनी, उपाध्यक्ष अतुल चौहान, रमेश साहू, अनुज चौबे, रामौतार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर, पुराना शहर स्थित बालजती कुएं पर भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हवन पूजन व खिचड़ी भोज हुआ। भाजपा नेता राज बहादुर सक्सेना ने विधि विधान से पूजन कर अन्य श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ में आहुति दी। आचार्य मुकेश मिश्रा ने विधिवत हवन पूजन मंत्रोच्चार के साथ कराया। इसके बाद खिचड़ी भोज का का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, संजीव अग्रवाल, छंगामल मौर्य, अजय रत्नाकर, राज बहादुर मौर्य, विशाल सक्सैना, आशीष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

स्प्रिचुअल फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर बीसलपुर रोड स्थित डीएस प्लाजा पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक धमेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, सौरभ चौहान, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.