सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 1 नवंबर को बरेली आएंगे पंकज चौधरी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 1 नवंबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बरेली आएंगे। उनकी प्रस्तावित जनसभा की ...और पढ़ें

पंकज चौधरी
जागरण संवाददाता, बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एक नवंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी शहर आएंगे। यहां हार्टमैन कालेज स्थित रामलीला मैदान पर उनकी प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने बैठक की। इसमें जनसभा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सदस्य धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। उन्होंने जनसभा की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
बैठक में आयोजन को लेकर संगठनात्मक कार्ययोजना पर भी विचार किया गया। इस दौरान मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, कुंवर महाराज सिंह, जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. आदेश गंगवार, भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार सक्सेना और पीपी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
