250 किसानों की है वेटिग और धान तुलता ही नहीं
बरेली, जेएनएन : नवाबगंज में धान क्रय केंद्र में गड़बड़ियों के खिलाफ किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आ
बरेली, जेएनएन : नवाबगंज में धान क्रय केंद्र में गड़बड़ियों के खिलाफ किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाए कि नवाबगंज की मुख्य मंडी में पांच धान क्रय केंद्र बनाए गए। यहां ढाई-ढाई सौ किसानों की वेटिग चल रही है। जिन किसानों को टोकन जारी हो रहा है, उनका धान तौलने का स्लॉट बहुत कम रखा जा रहा है। इसकी वजह से प्रतिदिन 350 क्विटल धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने की गुंजाइश कम है। मुख्य मंडी के अलावा गांवों में क्रय केंद्र इतनी दूरी पर बनाए गए हैं कि किसान वहां तक पहुंच नहीं पा रहे। जो किसान पहुंच भी रहे हैं, उनके धान में नमी बताकर उन्हें गुमराह किया जा रहा है। किसानों का आरोप है कि बिचौलियों को फायदा पहुंचाने के लिए धान क्रय केंद्र प्रभारी यह पूरा खेल चला रहे हैं इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन ने जांच के आदेश कर दिए है।