Mishap : बरेली में चाइनीज माझे से पीएसी के जवान की गर्दन कटी, हालत गंभीर Bareilly News
वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला। जैसे वह श्यामगंज पुल पर पहुंचा तभी अचानक चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 03:58 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 03:58 PM (IST)
बरेली, जेएनएन। ड्यूटी पर जा रहे पीएसी का सिपाही रविवार को दोपहर अचानक चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। पीएसी में जसवीर सिंह सिपाही के पद पर तैनात है। वह ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला। जैसे वह श्यामगंज पुल पर पहुंचा तभी अचानक चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन कट गई। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। यह देख आस पास के लोगों ने उसकी मदद की। इसके साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें