Move to Jagran APP

गंगवार के विवादित बोल पर विपक्ष का वार

जागरण संवाददाता, बरेली : जिले में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर है। आपसी

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 11:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 01:15 AM (IST)
गंगवार के विवादित बोल पर विपक्ष का वार
गंगवार के विवादित बोल पर विपक्ष का वार

जागरण संवाददाता, बरेली : जिले में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर है। आपसी फूट, कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अधिकारियां-पुलिसकर्मियों से विवादों के बाद अब मामला और आगे बढ़ गया। इस बार सात बार सांसद रहे केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार निशाने पर हैं। दुष्कर्म मामले में विवादित बयान पर विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिया है। बहुजन समाज पार्टी ने उनके बयान को भाजपा के लिए छोटी बात बताया, वहीं कांग्रेस ने इस कद के नेता का बयान शर्मनाक करार दिया। समाजवादी पार्टी ने तो देश के सामने माफी मांगने तक की नसीहत दे दी है। उधर, मामले में भाजपा के पदाधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।

loksabha election banner

शायद बीजेपी के लिए दुष्कर्म छोटी बात

भाजपा के विधायक दुष्कर्म जैसे मामलों में फंसे थे, बावजूद इसके पार्टी ने पहले पैरवी की। अब केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री संतोष गंगवार की यह बेतुकी बात साफतौर पर पार्टी की मानसिकता दर्शाती है। शायद बीजेपी के लिए दुष्कर्म जैसे मामले छोटे होंगे, इसीलिए केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही होगी।

- राजेश सागर, जिलाध्यक्ष, बसपा देश से सार्वजनिक माफी मांगें

कानून का खौफ खत्म होने के कारण दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रहीं। भाजपा के लोग उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक-दो दुष्कर्म से फर्क नहीं पड़ता है। इतना गैरजिम्मेदाराना बयान देकर उन्होंने साबित कर दिया कि पूरे देश में भाजपा का मानसिक स्तर गड़बड़ा गया है। उन्हें अपने बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

- शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष, सपा

जनता देगी शर्मनाक बयान का जवाब

बरेली की जनता ने इन्हें सात बार सांसद बनाया। ऐसे आदमी के मुंह से दुष्कर्म की घटना पर ऐसे बोल शर्मनाक हैं। बरेली की जनता मंत्री और भाजपा की सरकार को इसका उचित जवाब देगी।

-प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व सांसद, कांग्रेस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.