विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपावली के दिन बरेली में तीन युवकों ने किन्नर को कहे अपशब्द, कहासुनी के बाद किन्नर को मार दी गोली

By Samanvay PandeyEdited By:
Published: Fri, 05 Nov 2021 05:40 PM (IST)

Bareilly Crime News दीपावली के दिन घर के बाहर मौज मस्ती कर रहे तीन युवकों ने स्कूटर से आ रही ...और पढ़ें

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime News : दीपावली के दिन घर के बाहर मौज मस्ती कर रहे तीन युवकों ने स्कूटर से आ रही एक किन्नर को अपशब्द कह दिए। इससे गुस्साए किन्नन ने स्कूटर रोक कर तीनों युवकों का विरोध किया। इस पर युवकों और किन्नर के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि युवकों ने किन्नर को गोली मार दी। इससे किन्नर घायल होकर वहीं गिर गया। जबकि आरोपित तीनों युवक मौके से भाग निकले। इस बीच जानकारी मिलने पर पहुंचे साथी किन्नरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली के मुहल्ला गुलाब नगर निवासी किन्नर सलमा स्कूटर से अपने दोस्त गुलाब और फिरोज के साथ अयूब खां चौराहे के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने किन्नर पर अपशब्द कह दिए। इसके बाद किन्नर और तीनों दबंगों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपितों ने फायरिंग कर दी। एक गोली किन्नर सलमा के लगी, जिससे किन्नर मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ा। किन्नर के साथियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायल किन्नर की हालत गंभीर बताई है।

किन्नर के साथी फिरोज ने बरेली के ही रांझल सक्सेना, पार्थ सक्सेना और महेशपुर ठाकुरान थाना सुभाषनगर निवासी सनी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी रांझल सक्सेना, पार्थ सक्सेना और सनी को हिरासत में ले लिया। इनको गुरुवार दोपहर बाद जेल भेजा गया है। आरोपितों के पास से घटना में प्रयोग किए गए 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार तीन युवकों ने किन्नर पर अपशब्द कहे थे। इससे कहासुनी हो गई। इसी बीच आरोपितों ने किन्नर को गोली मार दी। तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।