सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
सड़क हादसे में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 02:01 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 02:01 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : सड़क हादसे में शुक्रवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं उसका भांजा घायल हो गया। फतेहगंज पूर्वी निवासी तोलेराम दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते है। लगभग छह दिन पहले उनकी भाजी कहीं अपने घर से कहीं चली गई है। शुक्रवार को वह भाजी को ढूंढने के लिए अपने भाजे के साथ कैंट आए थे। इसी दौरान बारीनगला पर उनकी बाइक पर पीछे से चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनका भाजा गंभीर रुप से घायल हो गया। जबकि तोलेराम की मौके पर ही मौत हो गई। जासं
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें