शिक्षक भर्ती : अब आन द स्पाट आनलाइन होगा स्कूल का आवंटन Bareilly News
अब प्राइमरी स्कूलों में शुरू होने वाली शिक्षक भर्ती में काउंंसलिंग के बाद चयनित शिक्षकों को स्कूलों का विकल्प भरने का मौका ऑनलाइन दिया जाएगा।
बरेली, जेएनएन। : अब प्राइमरी स्कूलों में शुरू होने वाली शिक्षक भर्ती में काउंंसलिंग के बाद चयनित शिक्षकों को स्कूलों का विकल्प भरने का मौका ऑनलाइन दिया जाएगा। यानी काउसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर शिक्षक को बुलाया जाएगा। सामने कंप्यूटर पर स्कूलों के विकल्प दिए होंगे। शिक्षक को तुरंत किसी एक स्कूल का चयन करना होगा। विकल्प बताते ही वह स्कूल शिक्षक को आवंटित हो जाएगा। यह व्यवस्था स्कूल आवंटन में होने वाला खेल रोकने के लिए की जा रही। विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।
प्राइमरी स्कूलों में 69,000 सहायक अध्यापक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत बरेली में 1220 पदों पर चयन होना है। चूंकि नेताओं की सिफारिश और अधिकारियों के खेल के बीच स्कूलों के आवंटन में होता है। ऐसे में इस पर नकेल कसने के लिए अब ऑन द स्पॉट ऑनलाइन विकल्प की व्यवस्था की जा रही है।
मिलेगा एक विकल्प
जिले के एकल, बंद और छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर स्कूलों की सूची तैयारी हो चुकी है। काउसिलिंग के बाद नए शिक्षकों को मेरिट के आधार पर बुलाकर लिस्ट में उनकी पसंद का स्कूल आवंटित कर दिया जाएगा। जो स्कूल चुना जाएगा, उसकी सूची दूसरे अभ्यर्थियों को नहीं दिखेगी।
काउसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर नए शिक्षकों को स्कूलों का विकल्प चुनने का मौका अब ऑनलाइन देगा। शिक्षक को काउसिलिंग के बाद स्कूल के चयन के लिए बुलाया जाएगा। स्कूल का विकल्प उन्हें दिए जाएंगे। जिस पर वह कहेंगी उसे लॉक करके तुरंत अलॉट कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था से गड़बड़ी रुकेगी।
- विनय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी