यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सुन्नी बरेलवी कांफ्रेंसः तीन तलाक पर नहीं मानेंगे हुकूमत का कानून
दरगाह आला हजरत से सुन्नी बरेलवी कांफ्रेंस ने एलान किया गया कि हुकूमत तीन तलाक का कानून लागू करना चाहती है, कर ले। मुसलमान उसे नहीं मानेंगे ।

बरेली (जेएनएन)। सुन्नी बरेलवी मुसलमानों का मरकज कही जाने वाली दरगाह आला हजरत ने तीन तलाक पर केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ कदम बढ़ा दिया है। सज्जादानशीन मौलाना मुहम्मद अहसन रजा कादरी की अध्यक्षता वाली सुन्नी बरेलवी कांफ्रेंस में एलान किया गया कि हुकूमत तीन तलाक का कानून लागू करना चाहती है, कर ले। मुसलमान उसे मानेंगे नहीं। एक बार में बोला गया तीन तलाक तीन रहेगा, उसे एक नहीं माना जाएगा। कांफ्रेंस में आतंकवाद के लिए वहाबियत को जिम्मेदार बताया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर शराबबंदी देशभर में लागू करने की मांग उठाई।
तस्वीरों में देखें-चुनावी अभियान में स्टार प्रचारक