विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad में गई नेहा की जान, पति के दोस्त ने दिया सनसनीखेज बयान

By Ravi MishraEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2020 07:12 PM (IST)

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र लव जेहाद के चक्कर में गई नेहा की जान के मामले में पकड़े गए ...और पढ़ें

लव जिहाद में गई नेहा की जान, पति के दोस्त ने दिया सनसनीखेज बयान
लव जिहाद में गई नेहा की जान, पति के दोस्त ने दिया सनसनीखेज बयान

बदायूं, जेएनएन। बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र लव जेहाद के चक्कर में गई नेहा की जान के मामले में पकड़े गए पति के दोस्त ने सनसनीखेज बयान दिया है। पुलिस के अनुसार नेहा अपने पति आसिफ उर्फ राजकुमार की सच्चाई सामने आने के बाद उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। जिसके चलते उसके पति हत्या की साजिश रची थी। जिसमें उसने अपने दोस्त को शामिल कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। हांलाकि पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपित को जेल भेज दिया है।

पुलिस ने मीरा सराय और शेखूपुर के बीच हुई नेहा की हत्या में शामिल पति राजकुमार उर्फ आसिफ के दोस्त तौफीक उर्फ बबलू को गांधी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की। एसओ सुधाकर पांडेय के अनुसार आसिफ ने हत्या की साजिश रचने के बाद तौफीक को उसमें शामिल कर लिया था। आसिफ ने राजकुमार बनकर उसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया था। जिसके बाद डेढ़ साल पहले उसने नेहा से शादी कर ली। शादी के बाद जब नेहा को उसकी असलियत पता चली तो वह उसके साथ रहना नहीं चाहती थी। इसके अलावा वह आसिफ का विरोध करने लगी थी। जिसके बाद आसिफ ने योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी।

ऐसे की थी हत्या

आसिफ ने स्वयं ही नेहा की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आसिफ ने तमंचा बबलू के घर पर रखवाया था। जिसके बाद जब आसिफ ने तमंचा मांगा तो बबलू उसे तमंचा और कारतूस देने घटनास्थल पर गया था। जिसके बाद आसिफ ने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद किसी को शक न हो इसलिए वह नेहा को रक्तरंजित हालत में खुद ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। हांलाकि घटना के बाद आसिफ ने नेहा की हत्या करने का आरोप उसके तहेरे भाइयों पर लगाया था।