बकाया बिल पर कनेक्शन काटने पहुंचे JE को दुकान में बनाया बंधक, कपड़े फाड़े और पीटा; वायरल हुआ Video
नवाबगंज में बकाया बिजली बिल पर कनेक्शन काटने गए जेई को दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा और सरकारी अभिलेख फाड़ ...और पढ़ें

हरी शर्ट में अवर अभियंता की पिटाई करते दबंग
HighLights
सरकारी अभिलेख फाड़े, बाइक भी छीनी
संवाद सहयोगी, नवाबगंज (बरेली)। बकाया बिजली बिल को जमा करने से मना पर जेई ने बिजली कनेक्शन कटवाने की कारवाई शुरू की तो दबंगो ने जेई से गाली-गलौज कर उनकी पिटाई की बाद में उन्होंने जेई को अपनी दुकान में बंधक बना लिया। दबंगों ने उनकी बाइक छीनने के साथ ही उनके पास मौजूद सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जेई को छुड़वा कर उनकी बाइक वापस दिलाई। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है। जेई की ओर से घटना की प्राथमिकी थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
बाबूलाल विद्युत उपकेंद्र चुनुआ में जेई के पद पर तैनात हैं। सोमवार को अधिकारियों के आदेश पर बकाया बिल वसूली व बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए संविदा कर्मी पुष्पेंद्र, पुरुषोत्तम व गुड्डू कुमार के साथ ग्राम बरौर गए थे।
जेई के साथ की हाथापाई https://t.co/1X4rmsocLj
— anshul saxena (@rudrasaxena) October 26, 2026
गांव की पान कुमारी पर 11,033 रुपये बिजली बिल बकाया होने पर टीम ने घर मे मौजूद लोगों से बिल जमा करने को कहा तो उन्होंने भुगतान से इनकार कर दिया।
इस पर जेई के निर्देश पर उनकी टीम ने कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू की तो पान कुमारी के पुत्र पंकज सम्राट, अर्पित सम्राट व गांव के सचिन और साहिल ने जेई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की।
बाद में उन सभी ने उन्हें दुकान में बंधक बना उनकी बाइक छीन ली और उनके पास मौजूद सरकारी अभिलेख भी फाड़ गांव में दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उन्हें छुड़ाया और उनकी बाइक दिलाई। डायल 112 पुलिस ने दो लोगो को पकड़ कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना की प्राथमिकी अवर अभियंता बाबूलाल की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेई की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
जेई को पीटने का वीडियो इंरनेट पर हो रहा प्रसारित
चुनवा विद्युत उपकेंद्र में तैनात जेई बाबूलाल को पीटे जाने का वीडियो इंटरनेट पर खूब प्रसारित हो रहा है। 2 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में दबंग जेई से गाली गलौज करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दबंग जेई से गाली गलौज कर उसकी पिटाई करते हैं और उसकी बाइक में लगी चाबी को निकाल लेते हैं। बाद में वह उसे घसीटते हुए पीट कर अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जेई से हुई मारपीट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
