विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेसबुक विज्ञापन के जरिए नटराज पेंसिल पैकिंग का ऑफर! एक भूल और महिला से ठग लिए 69 हजार

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:49 PM (IST)

बरेली में एक महिला फेसबुक पर नटराज पेंसिल पैकिंग का विज्ञापन देखकर साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बरेली। साइबर ठगों के जाल में लोग किसी न किसी तरह से फंस जा रहे हैं। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर काल करने वाली मनजीत कौर के साथ भी ऐसा हुआ। साइबर ठगों ने उन्हें पैंसिल की पैकिंग के काम में कमीशन के बहाने झांसे में लिया और 69500 रुपये ठग लिए। प्रेमनगर थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांधीनगर कलोनी निवासी मंदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 11 सितंबर को फेसबुक पर नटराज पेंसिल की पैकिंग के संबंध में विज्ञान देखा। उन्होंने विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया तो पंकज नाम के व्यक्ति ने बात की।

उसने कहा कि वह पैकिंग पर 30 हजार रुपये प्रति महीने कमीशन देगा। काम अधिक होने पर अधिक मुनाफा भी होगा। उसने कहा कि 12 सितंबर को उनके पास डिलीवरी मैन आएगा।

वह जो माल देगा, उसका खर्च उन्हें ही देना होगा। 12 सितंबर को उनके पास फोन आया और कहा कि वह डिलीवरी मैन सरजई बोल रहा है। उसके कहा कि भुगतान करना होगा। इस पर उन्हाेंने पंकज को फोन किया।

पंकज ने उन्हें एक क्यूआर कोड भेजकर पैसों की मांग की। इसके बाद उन्होंने 16 लोगों के खाते में 69500 रुपये भेज दिए। रकम भेजने पर भी जब उन्हें माल नहीं मिला तो उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें- बरेली से पीलीभीत का सफर होगा टोल फ्री! सितारगंज हाईवे पर मार्च से भर सकेंगे फर्राटा