विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News: डीडीपुरम चौराहे पर मांस के टुकड़े मिलाकर गन्‍ने का रस बेच रहा था फैजुल, प्राथमिकी पंजीकृत

By Jagran NewsEdited By: Vivek Bajpai
Published: Thu, 10 Nov 2022 10:15 PM (IST)

संगठन के सदस्यों के साथ पहुंचे कमल राणा ने कर्मचारी से आइस बाक्स खुलवाया तो उसमे मांस की थैली रखी ...और पढ़ें

आइस बाक्‍स में रखा मांस व आरोपित की जूस की दुकान। सौ. इंटरनेट मीडिया
आइस बाक्‍स में रखा मांस व आरोपित की जूस की दुकान। सौ. इंटरनेट मीडिया

बरेली, जागरण संवाददाता। मांस के टुकड़े मिलाकर गन्‍ने का रस बेचने को लेकर प्रेमनगर में बवाल खड़ा हो गया। आरोप है कि आरोपित हिंदू युवक को मोहरा बनाकर उससे जूस बिकवा रहा था। इसी के बाद हंगामा बढ़ गया। प्रेमनगर पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य कमल राणा के शिकायती पत्र पर आरोपित फैजुल के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य कमल राणा ने बताया कि डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास गन्‍ने के जूस की दुकान है। स्टाल के मालिक फैजुल ने दुकान पर एक कर्मचारी तैनात कर रखा है। गन्‍ने के जूस में प्रयोग की जाने वाली बर्फ के लिए उसने आइस बाक्स रख रखा है। वह उसमे मांस रखता है। मांस रखते हुए उसे कुछ लोगों ने देख लिया। संगठन को जानकारी दी गई।

आइस बाक्‍स में रखा था मांस

संगठन के सदस्यों के साथ पहुंचे कमल राणा ने कर्मचारी से आइस बाक्स खुलवाया तो उसमे मांस की थैली रखी थी। नाम पूछा तो उसने अपना नाम सुरेंद्र बताया। कहा कि दुकान के मालिक फैजुल ने आइस बाक्स में मांस रखा था। बस इसी के बाद हंगामा खड़ा हो गया। प्रेमनगर पुलिस को जानकारी दी गई। सुरेंद्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

फैजुल के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत 

उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि आरोपित फैजुल के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर उसकी तलाश की जा रही है। आरोपित फैजुल मूलरूप से बहराइच का रहने वाला है। आइस बाक्स में थैली में मांस रखे होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

कर्मचारी सुरेंद्र की सफाई

कर्मचारी सुरेंद्र से मांस के प्रकरण में जब प्रेमनगर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि शाम का वक्त हो रहा था। फैजुल घर के लिए मांस लाया था। कुछ समय दुकान पर रुकना था, इसलिए उसने मांस की थैली आइस बॉक्स में रख दी। गन्‍ने के जूस में मांस के टुकड़े मिलाकर पिलाने की बात गलत है।