विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: बरेली में हिंदू किशोरी को भगाकर जयपुर ले गया मुस्लिम युवक, किशोरी के पिता की तहरीर पर मुकदमा

By Mohammad Aqib KhanEdited By:
Published: Tue, 02 Aug 2022 08:23 AM (IST)

Love Jihad बरेली में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक हिंदू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले ...और पढ़ें

Love Jihad in Bareilly: हिंदू किशोरी को भगाकर जयपुर ले गया मुस्लिम युवक : जागरण
Love Jihad in Bareilly: हिंदू किशोरी को भगाकर जयपुर ले गया मुस्लिम युवक : जागरण

बरेली, जागरण टीम: बरेली के फरीदपुर कस्बे में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक साहिल हिंदू किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक किशोरी के साथ जयपुर अपने मित्र के घर पर है। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने से तनाव की स्थिति बन गई। आरोपित की इंटरनेट मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो भी वायरल हो चुकी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने साहिल के विरुद्ध मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है।

मामला रविवार रात का है। यहां के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी लापता हो गई। तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी हुई कि दूसरे संप्रदाय का युवक साहिल किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक किशोरी को जयपुर अपने मित्र के यहां लेकर गया है।

मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते तनाव होने लगा। मोहल्ले के ही सभासद ने लोगों को समझाया। किशोरी के स्वजन को जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। 24 घंटे बीतने के बाद भी किशोरी बरामद नहीं हो पाई। किशोरी के पिता ने तहरीर देकर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।

इधर, युवक का इंटरनेट मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल हो रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।