Move to Jagran APP

Bareilly: टाइल्‍स लगाने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी का अपहरण कर किया दुष्‍कर्म, पिता को भी धमकाया

Misdeed after kidnapping in Bareilly इज्जतनगर क्षेत्र के रहने वाले किशोरी के पिता ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने घर पर टाइल्स-पत्थर का काम कराया था। फरमान अली व उसके पिता अब्बास अली ने काम किया। इसी दौरान आरोपित फरमान बेटी से जान-पहचान बनाने लगा।

By Jagran NewsEdited By: Vivek BajpaiPublished: Thu, 24 Nov 2022 06:57 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 06:57 PM (IST)
Bareilly: टाइल्‍स लगाने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी का अपहरण कर किया दुष्‍कर्म, पिता को भी धमकाया
Misdeed after kidnapping in Bareilly: नैनीताल हाईवे पर जाम लगाते हिंदू संगठन के कार्यकर्ता। जागरण

बरेली, जागरण संवाददाता। Misdeed after kidnapping in Bareilly: घर पर टाइल्स-पत्थर लगाने वाले मुस्लिम युवक ने हिंदू किशोरी को नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी को होश आया तो उसने धमकाया। सहमी किशोरी घर पहुंची। इसी बीच उसकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। तब उसने पिता को आरोपित के दुस्साहस की कहानी बताई। पिता थाने शिकायत करने पहुंचे तो रास्ते में आरोपित व उसके पिता ने रोककर धमकाया। गुरुवार को इज्जतनगर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी लिखकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

loksabha election banner

22 नवंबर को किया था बेटी का अपहरण

इज्जतनगर क्षेत्र के रहने वाले किशोरी के पिता ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने घर पर टाइल्स-पत्थर का काम कराया था। फरमान अली व उसके पिता अब्बास अली ने काम किया। इसी दौरान आरोपित फरमान बेटी से जान-पहचान बनाने लगा। पीछा शुरू कर दिया। बेटी ने विरोध किया तो 22 नवंबर को वह बेटी का अपहरण कर ले गया। इस दौरान उसने बेटी को नशीली गोलियां खिला दीं और उसके साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी की बिगड़ी तबीयत तब घटना की दी जानकारी

बेटी होश में आई तो धमकी दी कि किसी को कुछ भी बताया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस पर किशोरी सहम गई। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। अगले दिन 23 नवंबर को अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ गई। तब जाकर उसने पिता को आरोपित के दुस्साहस की पूरी कहानी सामने आई।

किशोरी के पिता को रास्‍ते में रोककर धमकाया

पिता ने आराेपित के नंबर पर फोन किया तो उसने किशोरी के पिता को भी धमकाया। कहा कि कहीं भी शिकायत मत करना। इसके बाजवूद जब किशोरी का पिता थाने जा रहा था तब आरोपित ने अपने पिता के साथ मिलकर किशोरी के पिता को शहीद चौक के पास रोक लिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे भागकर वह थाने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इज्जतनगर पुलिस ने आनन-फानन में मामले में प्राथमिकी लिख ली।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे। हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, प्रतिपाल सिंह, गोपाल शर्मा, जसपाल भारद्वाज, राजीव कपूर, अमित बिश्नोई व अन्य ने आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इंस्‍पेक्‍टर इज्‍जतनगर अरुण कुमार श्रीवास्‍तव ने कहा कि शिकायती पत्र के आधार पर मामले में प्राथमिकी लिखकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना से गुसाए ग्रामीणों ने नैनीताल हाईवे पर लगाया जाम

 किशोरी आठवीं की छात्रा हैं। इज्जतनगर पुलिस ने मामले में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच रात आठ बजे के करीब अचानक से ग्रामीणों व हिंदू संगठन में गुस्सा फैल गया। एकजुट होकर सभी ने नैनीताल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे जाम की स्थिति बनी रही। इज्जतनगर इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने लोगों को समझाया। आरोपित की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने जाम खोला। इस दौरान करीब एक घंटे अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। जाम लग गया। जाम के बीच निकलने की कोशिश करने वाले राहगीर की भीड़ ने पिटाई भी कर दी। जैसे-तैसे पुलिस ने उसे बचाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.