विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News: हिंदू लड़के से हुआ प्‍यार तो नाजिश बन गई निहारिका, नीलेश के साथ लिए सात फेरे

By Vivek BajpaiEdited By:
Published: Mon, 16 May 2022 07:52 AM (IST)

नाजिश बी व नीलेश गंगवार हाफिजगंज के एक गांव के रहने वाले हैं। नाजिश का नवाबगंज में भी एक घर ...और पढ़ें

शादी के बाद नीलेश व निहारिका। सौ. इंटरनेट मीडिया
शादी के बाद नीलेश व निहारिका। सौ. इंटरनेट मीडिया

बरेली, जेएनएन। बचपन का प्यार मुकाम पाने को तैयार था। इस बीच धर्म आड़े आ रहा था। लड़की व लड़के ने स्वजन को प्रेम की बात बताई तो अलग-अलग संप्रदायों का होने के चलते रिश्ता होने से इन्कार कर दिया गया। फिर दोनों ने एक होने का फैसला कर दिया और घर छोड़ दिया। हिंदू धर्म में आस्था जताकर नाजिश ने नीलेश संग सात फेरे ले लिये और अपना नया नाम निहारिका गंगवार रख लिया। निहारिका ने कहा उसके ऊपर किसी का दबाव नहीं है। उसने पूरी तरह से अपनी मर्जी से शादी की है। उसके अंदर हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्‍था है।

नाजिश बी व नीलेश गंगवार हाफिजगंज के एक गांव के रहने वाले हैं। नाजिश का नवाबगंज में भी एक घर है। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। यह बात दोनों के घर वालों को खटकने लगी। दोनों की बातचीत बंद करा दी गई। इस पर बात शादी की आई जिससे घरवालों ने इन्कार कर दिया। 10 मई को नाजिश एक वैवाहिक कार्यक्रम में स्वजन संग गई थीं। यहीं से वह नीलेश संग चलीं गईं। नाजिश के स्वजन ने नवाबगंज थाने में नीलेश के विरुद्ध अपहरण की धारा में रिपोर्ट लिखाई।

इधर, नीलेश नाजिश को लेकर छोटी बमनपुरी स्थित आर्य समाज के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। महंत पंडित केके शंखधार से पूरा वाकया बताया। बालिग बताते हुए विवाह की इच्छा जताई। इसी के बाद हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का ब्याह कराया गया। ब्याह के बाद आशीर्वाद लेकर दोनों चले गए। निहारिका गंगवार ने कहा कि दोनों बालिग हैं। हिंदू धर्म में वह आस्था रखती हैं। खुद की मर्जी से शादी की है। किसी का दबाव नहीं है। हर पल साथ रहने की बात कही। विवाह समारोह में परशुराम सेना, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।