यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bareilly News: घर में सो रही अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण, मुस्लिम परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आरोपित धमकी दे रहे कि यदि पैरवी की तो परिवार की अन्य बेटियों को भी उठा ले जाएंगे। रविवार को ...और पढ़ें

बरेली, जागरण संवाददाता। घर में सो रही हिंदू युवती का अपहरण कर लिया गया। आरोपित धमकी दे रहे कि यदि पैरवी की तो परिवार की अन्य बेटियों को भी उठा ले जाएंगे। रविवार को स्वजन ने आरोपित आरिफ समेत पांच के विरुद्ध अपहरण, धमकी देने व एससी-एसटी एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी लिखवाई।
27 अक्टूबर की घटना
एक गांव में रहने वाले पीडि़त परिवार का कहना है कि 27 अक्टूबर की रात को सभी लोग सो रहे थे। आधी रात के बाद आंख खुली तो बड़ी बेटी चारपाई पर नहीं थी। आसपास के लोगों से बात की तो पता चला कि दूसरे संप्रदाय के मोहम्मद आरिफ आदि ने अपहरण किया है।
शिकायत को पहुंचे तो की मारपीट
उसके घर पहुंचे तो पिता यासीन, स्वजन गुलबदन, आरिफ व गुलाम साबिर हमलावर हो गया। जाति सूचक शब्द कहे। धमकाया कि यदि थाने में शिकायत की तो अन्य बेटियों को भी उठवा लेंगे। इंस्पेक्टर हरवीर सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है। सभी आरोपित फरार हैं।
दो युवकों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची अपह्रत किशोरी, प्राथमिकी दर्ज
भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव का ही एक युवक किशोरी को अपने एक दोस्त के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। उसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस मामले की जांच तथा आरोपियों की तलाश कर रही थी लेकिन, युवती अपने आप घर पहुंच गई।
थाना भुता क्षेत्र के एक गांव में 25 अक्टूबर को दिन के लगभग 2 बजे के समय घर से एक किशोरी को गांव का ही युवक कुलदीप कुमार अपने एक दोस्त सौरभ के साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, लेकिन किसी तरह किशोरी दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर अपने घर आ गई और अपने पिता के साथ थाने आकार दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 363, 366 आइपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण हेतु बरेली भेजा गया। पुलिस आरेापितों की तलाश कर रही है।
