विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in UP : बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की हत्या, हत्यारोपित तक पहुंची पुलिस

By Ravi MishraEdited By:
Published: Thu, 17 Sep 2020 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 04:48 PM (IST)

Murder in Bareilly उत्तर प्रदेश के बरेली में एक निजी अस्पताल संचालक की अज्ञात बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गए।

Murder in UP : बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की हत्या, हत्यारोपित तक पहुंची पुलिस
Murder in UP : बरेली में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी की हत्या, हत्यारोपित तक पहुंची पुलिस

बरेली जेएनएन। Murder in UP : उत्तर प्रदेश में हिन्दूवादी युवा वाहिनी के नेता निशाने पर  हैं। हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी व निजी हास्पिटल संचालक डॉ. संजय सिंह भदौरिया की कुछ लोगो ने हत्या कर दी और फरार हो गए। हत्याराेपितों ने देर रात घटना को अंजाम दिया। वह हिन्दूवादी नेता का शव अस्पताल परिसर के अंदर ही छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए हत्यारोपितों तक पहुंच गई है। जिसके चलते उनके जल्द ही गिरफ्तार होने की संभावना है।

बरेली में हिन्दू युवा वाहिनी के नेता डॉ. संजय सिंह भदौरिया की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गयी। उन्हें किसी तेज धार वाले चाकू से काटा गया। भयावह तरीके से उनका क़त्ल किया गया। डॉ. संजय सिंह, हिंदूवादी संगठन चलाते थे और राजनीतिक रूप से समाज में काफी सक्रिय थे। मीरगंज तहसील से हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी डॉक्टर संजय सिंह दुनका में अपना निजी हाॅस्पिटल चलाते थे। रोज की भांति बुधवार की रात को वह अपने हास्पिटल परिसर में ही सो रहे थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने अस्पताल परिसर के अंदर ही हिंदू युवा नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए। डॉक्टर संजय सिंह का शव जब सुबह हॉस्पिटल परिसर के अंदर रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला तो सनसनी फैल गई। निजी हास्पिटल संचालक की हत्या की जानकारी मिलते पुलिस अफसर घटना स्थल पर पहुंच गए। डॉ. संजय के सहयोगी अनुज प्रताप ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। अनुज ने आरोप लगाया कि डॉ. संजय की हत्या किसी राजनीतिक द्वेष के चलते ही की गई है। हिंदूवादी नेता की दुनका पुलिस चौकी के नजदीक हत्या हो जाने से इलाके में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

जहां घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधिकारियो ने तत्काल फोरेंसिक टीम को बुलवाया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने तत्काल सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें पुलिस को हत्याराेपित नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल हत्यारोपितो की पहचान करते हुए उनकी तलाश शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार पुलिस हत्यारोपित तक पहुंच गई है। हांलाकि पुलिस अधिकारी हत्यारोपित को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं कर रहे है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि थाना शाही के दुमका चौकी अंतर्गत संजय सिंह भदौरिया, उम्र 42 वर्ष नाम के व्यक्ति की हत्या धारदार हथियार से की गई है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज में हत्या करने वाला एक आरोपित कैद हुआ है। जिसकी पहचान कर जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।