विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में विज्ञापन कंपनी पर निगम ने कसा शिकंजा, जारी किया नोटिस

By JagranEdited By:
Published: Tue, 30 Nov 2021 07:40 PM (IST)

शहर के आदर्श मार्ग पर बिना अनुमति यात्री शेड लगाने के मामले में विज्ञापन कंपनी पर शिकंजा कस गया है। ...और पढ़ें

बरेली में विज्ञापन कंपनी पर निगम ने कसा शिकंजा, जारी किया नोटिस
बरेली में विज्ञापन कंपनी पर निगम ने कसा शिकंजा, जारी किया नोटिस

जागरण संवाददाता, बरेली: शहर के आदर्श मार्ग पर बिना अनुमति यात्री शेड लगाने के मामले में विज्ञापन कंपनी पर शिकंजा कस गया है। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी कर उसे हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। उसके बाद निगम यात्री शेड को उखाड़ फेंकेगा।

नगर निगम ने 4.5 करोड़ रुपये की लागत से राजेंद्र नगर में शील अस्पताल चौराहा से सलेक्शन प्वाइंट चौराहा तक आदर्श सड़क का निर्माण कराया है। वहां एक विज्ञापन कंपनी ने बिना अनुमति लिए कई यात्री शेड बनवा दिए हैं। वहां गुपचुप तरीके से निर्माण भी कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विज्ञापन कंपनी को शहर में 30 जगह यात्री शेड लगाने की मंजूरी तीन साल पहले दी गई थी। तब से अब तक कंपनी ने सुध नहीं ली। इस लंबे अंतराल में शहर के तमाम हिस्सों में विकास के साथ उनकी लोकेशन में भी काफी बदलाव हो चुका है। अब स्मार्ट सिटी के तहत लोकल रूट पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है। बावजूद इसके कंपनी ने अधिकारियों से नई मंजूरी और सर्वे की औपचारिकता कराए बगैर ही कई जगहों पर यात्री शेड लगाने शुरू कर दिए हैं। आदर्श सड़क पर ग्रीन पट्टी को उजाड़ते हुए कंपनी ने यहां तीन जगहों पर शेड लगा दिए हैं।

वर्जन

बिना अनुमति व सर्वे के बनाया गया यात्री शेड गलत है। विज्ञापन कंपनी को नोटिस दिया गया है। कुछ दिन का समय देकर खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा है। अगर कंपनी अतिक्रमण नहीं हटाएगी तो टीम भेजकर कर उसे हटवा दिया जाएगा।

- अभिषेक आनंद, नगर आयुक्त