विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP-Uttarakhand Train Alert: काठगोदाम से मुंबई जाना हुआ आसान, जारी हुआ नया ट्रेन नंबर और टाइम-टेबल

Published: Thu, 26 Mar 2026 05:34 PM (IST)

काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अब नियमित हो गई है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने इसके नए नंबर (21907/21908) ...और पढ़ें

भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे

HighLights

  1. अभी सप्ताह में चलती है स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

जागरण संवाददाता, बरेली। बरेली से मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब परेशानी नहीं होगी, क्योंकि सप्ताह में चलने वाली मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया है। रेलवे की ओर से ट्रेन के नियमित करने की सूचना भी जारी कर दी गई है।

काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच 09075/09076 स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाता है। ट्रेन मुंबई से प्रत्येक बुधवार को 10:55 बजे चलकर दूसरे दिन काठगोदाम 13:50 बजे पहुंचती है और काठगोदाम से गुरुवार को 17:30 बजे चलती है और दूसरे दिन शुक्रवार को 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है।

अब ट्रेन नियमित कर दी गई है और यह नए नंबर 21907 और 21908 नंबर से चलेगी। इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे।

इंटरसिटी को कासगंज से चलाने के लिए चाहिए होंगी दो रैक

बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी को अब कासगंज से चलाया जाएगा। अब इस ट्रेन का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से किया जाएगा। अभी ट्रेन की मेंटीनेंस बरेली जंक्शन पर की जाती है। ट्रेन रात में 10 बजे पहुंचती है और सुबह 4:55 बजे जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना होती है।

जब ट्रेन का कासगंज तक विस्तार होगा तो ट्रेन कासगंज से रात में 2:50 बजे चलेगी और वापस रात में 12:10 बजे पहुंचेगी। ऐसे में ट्रेन को दोबारा 2:40 मिनट के बाद स्टेशन पर लगाना होगा। ऐसे में ट्रेन के मेंटीनेंस के लिए अधिक समय नहीं मिलेगा।

ऐसे में ट्रेन के लिए दो रैक जरूरी होंगी, जिससे एक रैक मेंटीनेंस के लिए चली जाएगी और दूसरी स्टेशन पर चलने के लिए लग जाएगी। ट्रेन का कासगंज से संचालन कब से होगा, इस संबंध में रेलवे की ओर से निर्णय लिया जाएगा।


यह भी पढ़ें- बरेली उपद्रव मामला: 3 माह बीतने के बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर 3,370 आरोपी, आखिर क्या है वजह?