पैसा खत्म होने के चलते रामगंगा पर बन रहे यातायात पुल का निर्माण रुका
रामगंगा पर बन रहे यातायात पुल का निर्माण पैसे की कमी के चलते रुक गया है।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 12:15 AM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 11:17 AM (IST)
बरेली: रामगंगा पर बन रहे यातायात पुल का निर्माण पैसे की कमी के चलते रुक गया है। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि पुल का एस्टीमेट रिवाईज किया गया है। इसकी स्वीकृति का इंतजार है।
रामगंगा पर सेतु निगम पुल निर्माण कर रहा है। मार्च माह तक यहां पर तेजी से काम चला और सभी पिलर बन गए। करीब सात स्लैब भी डाल दिए गए। अब आगे का काम बंद है। सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि प्रोजेक्ट में देरी होने से इसकी लागत बढ़ गई है।
इसका एस्टीमेट रिवाइज हुआ है, जिससे अब इस पुल की कुल लागत लगभग 47 करोड़ हो गई है। बढ़े हुए पैसे की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। रिवाइज एस्टीमेट को स्वीकृति और बजट मिलते ही यहां पर पुल निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। फिलहाल काम पूरी तरह से बंद है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें