Move to Jagran APP

Molestation in Bareilly : बरेली में जरी जरदोजी कारीगर से निकाह करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Molestation in Bareilly जरी जरदोजी करने वाली कारीगर को निकाह का झांसा देकर शेरगढ़ के फलविक्रेता ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के निकाह का दबाव बनाने पर मारपीट भी की। प्रेमनगर थाने में तीन आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 05:35 PM (IST)
Molestation in Bareilly : बरेली में जरी जरदोजी कारीगर से निकाह करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म

बरेली, जेएनएन। Molestation in Bareilly : जरी जरदोजी करने वाली कारीगर को निकाह का झांसा देकर शेरगढ़ के फलविक्रेता ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के निकाह का दबाव बनाने पर मारपीट भी की। प्रेमनगर थाने में तीन आरोपित शेरगढ़ में बैरमनगर गांव में मस्जिद के पास रहने वाला रिजवान, उसके दोस्त सलमान और रिश्ते के मामा गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

पीड़िता के के मुताबिक आरोपित का मामा उनके घर के पास रहता था। उसका सगा भांजा रिजवान शेरगढ में रहकर पढाई करता है, लेकिन अपने मामा के घर आता जाता रहता था। रिजवान ने उनकी बेटी से बातचीत शुरू की। शादी का झांसा देर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म अपने मामा के घर पर ही किया। पीड़िता के निकाह के दबाव बनाने पर उसको झांसा देकर संबंध बनाता रहा। कुछ समय बाद बैरमनगर और मुहल्ले के कई लोग हमारे घर आए।

उनका कहना था कि दोनों का निकाह करा देना चाहिए। पीड़ित पिता अपनी बेटी को लेकर बैरमनगर गए। लेकिन रिजवान ने निकाह से इन्कार कर दिया। बाद में उनके परिवार ने मारपीट भी की। इसके बाद पीड़ित पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर एफआइआर दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शितांशु शर्मा के मुताबिक आरोपितों में रिजवान शेरगढ़ में फल बेचने का काम करता है। जबकि उसका दोस्त सलमान शेरगढ़ में ही कपड़े की दुकान चलाता है। रिजवान के मामा गुड्डू की परचुनी की दुकान है। आरोपितों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.