Move to Jagran APP

Molestation in Bareilly : बरेली में दबंगों को दुस्साहस, छेड़छाड़ कर महिला के कपडे़ फाड़े, विरोध करने पर पति को पीटा

Molestation in Bareilly फतेहगंज पश्चिमी में दबंगों ने पहले एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। दंपती जब थाने गए तो पुलिस ने डांट कर भगा दिया।दंपती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 06:43 AM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 06:43 AM (IST)
Molestation in Bareilly : बरेली में दबंगों को दुस्साहस, छेड़छाड़ कर महिला के कपडे़ फाड़े, विरोध करने पर पति को पीटा
Molestation in Bareilly : बरेली में दबंगों को दुस्साहस, छेड़छाड़ कर महिला के कपडे़ फाड़े

बरेली, जेएनएन। Molestation in Bareilly : फतेहगंज पश्चिमी में दबंगों ने पहले एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। दंपती जब थाने गए तो पुलिस ने डांट कर भगा दिया।दंपती ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। कप्तान की फटकार के बाद पुलिस ने शाम को तहरीर लेकर घायल दंपती को मेडिकल के लिए भेजा।

loksabha election banner

कस्बे के एक युवक ने बताया कि उसके घर के पास कुछ दबंग इकट्ठा होकर महिलाओं पर अश्लील कमेंट करते हैं। मंगलवार सुबह पत्नी घर से बाहर आई तो चौराहे पर बैठे दबंग कमेंट करने लगे।विरोध किया तो उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसके कपड़े फाड़ दिए। चीखपुकार सुनकर जब वह बचाने आया तो दबंगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया।

वह पत्नी के साथ थाने गया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इसके बाद दंपती एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर शाम को पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेजा।

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उनकी नाबालिग बेटी छत पर सो रही थी। तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर जब वह छत पर गई तो आरोपित ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह खामोश हो गई। सुबह उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले में आरोपित इरशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.