मोबाइल मैकेनिक ने एयरगन से की सुसाइड, सिर में छर्रे फंसने से हुई मौत Bareilly News
मोबाइल मैकेनिक ने एयरगन से सुसाइड कर ली। उसने सिर को निशाना बनाते हुए कई छर्रे मार लिए थे जो अंदर फंस गए। इलाज के दौरान सात दिन बाद उसकी मौत हो गई।
जेएनएन, बरेली : मोबाइल मैकेनिक ने एयरगन से सुसाइड कर ली। उसने सिर को निशाना बनाते हुए कई छर्रे मार लिए थे, जो अंदर फंस गए। इलाज के दौरान सात दिन बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, धोखे से एयरगन चलने से हादसा होने की बात भी सामने आ रही है।
मीरगंज के रसूलपुर गांव के रहने वाले सत्येंद्र सिंह (28) मोबाइल रिपेयङ्क्षरग का काम करते थे। उनके चाचा संतोष ने बताया कि बीती चार सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे सत्येंद्र ने एयरगन से अपने सिर में छर्रे मार लिए। उसने सिर को निशाना बनाते हुए खुद एयरगन चला दी। जिससे छर्रे उसके सिर में घुस गए थे। घटना की जानकारी होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में छर्रे फंसने से उसकी बुधवार को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चार साल पहले सत्येंद्र की रजनी से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे एक लड़का-एक लड़की है। सत्येंद्र की मौत के बाद उसके पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, सत्येंद्र ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। हालांकि, कुछ परिजनों का कहना है कि धोखे से एयरगन चलने के कारण हादसा हो गया और सत्येंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।