TIMES Ranking: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने रचा इतिहास, UP के राज्य विश्वविद्यालयों में बनी नंबर-1!
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में पहली बार 701-800 बैंड में स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक ...और पढ़ें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय
HighLights
टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग का परिणाम घोषित
जागरण संवाददाता, बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में पहली बार 701–800 बैंड में स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। इस वैश्विक रैंकिंग में कुल 2,297 संस्थानों का मूल्यांकन किया गया, जिनमें विवि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई रैंकिंग संबंधी जानकारी के अनुसार, इस उपलब्धि के साथ विवि ने उत्तर प्रदेश के राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
भारत में कुल 144 विश्वविद्यालयों को इस रैंकिंग में स्थान मिला है, जिनमें विवि का स्थान 25वां (आल इंडिया) है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध उत्कृष्टता, वैश्विक सहयोग, नवाचार तथा सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
रैंकिंग्स विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन उच्च शिक्षा और अनुसंधान से संबंधित विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है। ऐसे वैश्विक मंच पर विवि का पहली बार 701–800 बैंड में शामिल होना विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और इसके वैश्विक अकादमिक प्रोफाइल को और मजबूत करता है।
विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश और वोविशेष रूप से रोहिलखंड क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अपनी शोध क्षमता, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहभागिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण तथा सामाजिक प्रभाव को और मजबूत करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, वैश्विक सहभागिता और सतत विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है।
यह भी पढ़ें- बरेली में नकाटिया नदी को बचाने मैदान में उतरी सेना; जवानों के श्रमदान से तैयार होगा 11 हजार पौधों का 'ग्रीन कॉरिडोर'
