Move to Jagran APP

प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले, ट्विटर वाली नेता है प्रियंका गांधी Bareilly News

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आधी कांग्रेस जेल में रहती है और आधी बेल में।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 10:50 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 01:33 PM (IST)
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले, ट्विटर वाली नेता है प्रियंका गांधी Bareilly News
प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले, ट्विटर वाली नेता है प्रियंका गांधी Bareilly News

 जेएनएन, बरेली : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आधी कांग्रेस जेल में रहती है और आधी बेल में। इशारा पार्टी के उन नेताओं की ओर था जो कि विभिन्न मामलों में जेल गए या जमानत पर हैं।

loksabha election banner

ट्वीट पर बोले, ट्विटर वाली नेता

कांग्रेस को सत्ता से बेदखल होने के बाद बेरोजगार बताया। प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं महिला अपराध पर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा के ट्वीट पर कहा कि वह ट्विटर वाली नेता हैं। कांग्रेस की मदद से प्रदेश में सपा एवं बसपा की सरकार रही थी, जिसने जनता को लूटा। अब जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है। जो जर्जर व्यवस्था मिली, उसे सुधारा जा रहा है। व्यवस्था पर जो लोग सवाल खड़े कर रहे, उन्होंने खुद देश को लूटा। वे अपने गिरेबान में झांक लें कि कितने पाप किए हैं।

अख‍िलेश यादव पर भी कसा तंज 

जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने हैदराबाद में दुष्कर्म व हत्या प्रकरण पर कहा कि इससे लोग आक्रोशित हैं। सरकार संवेदनशील है, समाज भी ऐसे लोगों को चिन्हित करे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग इस पर भी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैैं। उन्होंने राम मंदिर पर कहा कि कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि वहां मंदिर बने। राजनीति चमकाने के लिए हिंदू-मुस्लिम को लड़ाया जाता रहा। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। इसके साथ ही सरयू किनारे श्रीराम की मूर्ति भी बनवाई जा रही है। मंदिर ट्रस्ट बनाने का काम भी चल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.