Move to Jagran APP

मंहगाई के खिलाफ महानगर कांग्रेस सड़कों पर करेगी प्रदर्शन

रसोई गैस डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों से महंगाई चरम पर है। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार का ध्यान नहीं है। लगातार बढ़ रही महंगाई से हर कोई परेशान है। जिसके विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 09:39 PM (IST)
रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के बढ़े दामों से महंगाई चरम पर है।

 बरेली, जेएनएन। महानगर कांग्रेस ने अब सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने का निर्णय लिया है। इसलिए महानगर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर रसोई गैस- डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। जिसमें बरेली में प्रियंका गांधी के आने की तैयारी करने और आने की तारीख की घोषणा जल्द करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि संगठन की मजबूती के किसी भी प्रयास को न छोड़ा जाए। इसलिए पंचायत चुनाव में भी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। बैठक में उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। रसोई गैस के बढ़ते दामों ने महिलाओं का बजट बिगाड़ दिया है। वही डीजल और पेट्रोल के दाम भी बढ़े हुए हैं। बावजूद केंद्र सरकार का इस तरफ ध्यान नहीं है।  बैठक में मौजूद अन्य लोगों ने भी भाजपा की नीतियों की निंदा की। बैठक में श्री प्रकाश अग्रवाल, केके दीक्षित, महेश पंडित, डॉ. जाकिर खान, प्रभात गिरी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, विजय मौर्या, योगेश जौहरी, राजेश शर्मा, हर्षित दुबे, पारस शुक्ला, हर्ष बिसारिया, सुचित्रा सिंह, कुमकुम शर्मा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.