शाजहांपुर में गर्मी से बिलबिलाए लोग, 3.2 डिग्री चढ़ा पारा
मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। रविवार को भी तेज धूप से पारा 3.2 डिग्री उछलकर 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे उमस बढ़ गई।
शाहजहांपुर, जेएनएन। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। रविवार को भी तेज धूप से पारा 3.2 डिग्री उछलकर 37.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे उमस बढ़ गई। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने 22 सितम्बर को मध्यम वर्ग के बादलों की संभावना जताई।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी 23 व 24 सितम्बर को घने वर्ग के बादलों के साथ बूंदा-बांदी व हल्की बारिश की सम्भावना जताई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। अधिकतम तापमान 31 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच व न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम सुबह 70 से 91 प्रतिशत के बीच एवं न्यूनतम दोपहर 41 से 67 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। मौसम बुलेटिन में हवा की दिशा पूर्वी तथा पूर्वी दक्षिण पूर्वी एवं गति लगभग 5 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की सम्भावना जताई गई है।