लोकसभा चुनाव 2019: सपा के सुर में 13 अप्रैल को बदायूं में भाजपा पर गरजेंगी मायावती
सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में 13 अप्रैल को उनकी चुनावी रैली का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 01:14 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 01:14 PM (IST)
जेएनएन, बदायूं : पिछले चुनावों में बसपा प्रमुख मायावती भाजपा और कांग्रेस के साथ सपा के खिलाफ भी तीखे तीर चलाती रहीं। इस दफा सपा के सुर में भाजपा और कांग्रेस पर गरजेंगी। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के समर्थन में 13 अप्रैल को उनकी चुनावी रैली का कार्यक्रम लगभग तय हो चुका है। हालांकि अभी पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं मिल सकी है।
ताकत का एहसास कराएंगी मायावती
बसपा कार्यकर्ताओं को सपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करने बसपा मुखिया खुद यहां आएंगी। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ.लाखन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम तो लगना है, लेकिन अभी जानकारी नहीं मिली है। चुनावी रैली का जो भी कार्यक्रम तय होगा उसे प्रभावी बनाकर ताकत का एहसास कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें