विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मथुरा की समस्या अयोध्या से बहुत छोटी...' स्वामी गोविंद देव गिरि का बड़ा दावा, बताया कब मनेगा उत्सव

Published: Sun, 31 May 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि राम मंदिर देश के उत्थान का ...और पढ़ें

राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज। जागरण

राष्ट्रीय संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज। जागरण

HighLights

  1. बोले श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष- मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की समस्या अयोध्या से बहुत छोटी

  2. बंगाल में अंग्रेजों-मुगलों के बाद पूर्व की सरकारों ने पहचान मिटाने की कोशिश की, नाथनगरी उत्तम तीर्थक्षेत्र

नीलेश प्रताप सिंह, बरेली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण होना हमारे देश के लिए अत्यंत शुभ संकेत है। वह संकेत हमारे राष्ट्र के उत्थान का है। पांच सदियों तक रामभक्तों ने जो यातनाएं सहीं, जो संघर्ष किया, उसका सुपरिणाम हमारी पीढ़ी को देखने को मिला, जो हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है। यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं है, यह राष्ट्र मंदिर के निर्माण का शुभारंभ है। अब हमारा राष्ट्र अधिकाधिक उन्नत होता जाएगा। वैसा ही हम देख भी रहे। सारे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।

विश्व की अनेक सरकारें निर्णय लेने से पहले यह देखतीं हैं कि उस निर्णय के प्रति भारत का क्या रुख है। जो भारत की बढ़ती हुई शक्ति का एक नया अनुभव है। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्म भूमि के स्थान पर भी हम लोग पूरा प्रयास कर रहे हैं। जितना कठिन विषय श्रीरामजन्म भूमि का था वैसा मथुरा का नहीं है। यह तो न्यायालय के द्वारा बहुत थोड़े में निपट जाने वाला विषय है।

इसके लिए सारे साक्ष्य हम लोगों के पास है। मथुरा में बहुत जल्दी ही निर्णय हो जाएगा और हम सनातनी श्रीकृष्ण जन्म स्थान में भी उत्सव मना सकेंगे। यह कहना है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा के उपाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज का।

पहली बार बरेली पहुंचे गोविंद देव गिरि महाराज ने शनिवार को दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में उज्जैन, काशी और अयोध्या के बाद नाथ नगरी बरेली को भी उत्तम तीर्थक्षेत्र बताया। कहा, यहां पर चारों दिशाओं में नाथ मंदिर है, जो नाथों की साधना स्थली का प्रतीक है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके विकास पर ध्यान दे रहे जो अभिनंदनीय है। कहा कि, धार्मिक पर्यटन से अयोध्या, काशी व उज्जैन की तरह रोजगार में बढ़ी संख्या में उन्नति होगी।

बंगाल चुनाव जीत सनातन के जागने का परिणाम

बरेली में हरिमिलापी जी महाराज ने कई मंदिरों की स्थापना की जिसमें देश भर के संत पधारते हैं। यह उनके प्रति आदर का भाव प्रकट करता है। स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने बंगाल चुनाव परिणाम सोया हुआ सनातन के जगने का परिणाम बताया। कहा कि, बंगाल भारत की प्रेरणास्थली रही है।

ठाकुर रामकृष्ण देव, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर, योगी अरविंद समेत कई महापुरुष बंगाल से रहे, इसलिए यह भूमि हम सभी के स्फूर्ति व प्रेरणा का स्थल रही। अंग्रेजों, मुगलों और बाद में आई सरकारों ने इसकी पहचान को मिटाने का प्रयास किया लेकिन जैसे राममंदिर में सत्य की विजय हुई वैसे ही बंगाल में पूरे आत्मविश्वास के साथ सनातनी जग गए और परिणाम सबके सामने है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बड़ा प्रोजेक्ट: गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए अगस्त में जमीन होगी फ्रीज, बरेली-लखीमपुर को बड़ी जिम्मेदारी