Move to Jagran APP

Makka MSP Rate : सरकार ने तय किए खरीफ की फसल का खरीद रेट, जानिए किस दाम में होगी मक्के की खरीद

मक्का खरीद के सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1870 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद के समय किसानों का आधार के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने किसानों से सीधे मक्का की खरीद करने का फैसला लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 01:58 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 01:58 PM (IST)
Makka MSP Rate : सरकार ने तय किए खरीफ की फसल का खरीद रेट, जानिए किस दाम में होगी मक्के की खरीद
Makka MSP Rate : सरकार ने तय किए खरीफ की फसल का खरीद रेट

बरेली, जेएनएन। Makka MSP Rate : मक्का खरीद के सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2021-22 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1870 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। खरीद के समय किसानों का आधार के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसानों से सीधे मक्का की खरीद करने का फैसला लिया है। राज्य के बदायूं समेत 22 जनपदों में एमएसपी पर खरीदारी होगी। इसके लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराना पड़ेगा।

loksabha election banner

बदायूं में 17 अक्टूबर से मक्का खरीद शुरु होगी। आरएमओ राममूर्ति वर्मा ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को घर बैठे मक्का बेचने की है। सरकार भी अच्छे दामों पर किसानों से मक्का की खरीद कर रही है जिससे उन्हें बहुत लाभ भी होगा। आनलाइन पंजीकरण के बाद किसान घर बैठे आनलाइन मक्का बेच सकता है। किसान किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या खुद घर बैठे भी पंजीकरण कर सकते हैं। किसानों के पंजीकरण को राजस्व विभाग भूलेख पोर्टल से लिंक कराया गया है। खरीद 15 जनवरी तक होगी। इसके लिए बदायूं में कुल चार क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शासन ने इस बार अभी खरीद का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। जबकि पिछले वर्ष मिले 1500 टन के सापेक्ष कुल 1261.15 टन जो कि खरीद का 84.08 प्रतिशत था, खरीद हुई।

इन दस्तावेजों के होने पर होगा पंजीकरण

कंप्यूटराइज्ड खतौनी

पहचान पत्र जैसे :- आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड

बैंक के पासबुक के प्रथम पेज की फोटोकॉपी

पासपोर्ट साइज फोटो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.