विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भाजपा कार्यकर्ता की तरह कर रहे काम', बरेली पहुंचे कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी का बड़ा हमला

Published: Mon, 28 Sep 2026 03:15 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2026 03:19 PM (IST)

कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी ने बरेली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करने ...और पढ़ें

यूथ कांग्रेस की कार्यशाला में मौजूद राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी

यूथ कांग्रेस की कार्यशाला में मौजूद राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी

HighLights

  1. बोले, भाजपा वोट चोरी से आगे बढ़कर डकैती करने लगी है

जागरण संवाददाता, बरेली। विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस ने सोमवार को एक बार फिर से भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला बोला। स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित यूथ कांग्रेस की कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा कार्यकर्ता करार दिया।

कहा कि ज्ञानेश कुमार की अगुवाई में चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। वह भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन के रूप में काम कर रहा है। भाजपा सरकार अब वोट चोरी से आगे बढ़ वोट डकैती करने लगी है।

कार्यक्रम में पहुंचे पश्चिमी यूपी के 26 जिलों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सबक सिखाने के लिए पूरी ताकत झोंकने की अपील की। कहा की जानता अब सब समझ चुकी है।

चुनाव आयोग पर सवाल उठ रहे हैं, मगर जवाब देने को भाजपाई उतर रहे हैं। आरोप लगाया की, बीते 10 माह में चुनाव आयुक्तों के निर्णय पर 14 से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं और फैसलों में 'अनकंस्टीट्यूशनल' व 'इलीगल' जैसे शब्दों का जिक्र आया है।

संसद में 140 सांसदों को सस्पेंड करके ऐसा कानून पास कराया गया ताकि चुनाव आयुक्तों की कोई जवाबदेही तय न हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में 50-60 लाख वोट काटे गए, जिन्हें बाद में कोर्ट के दखल पर जोड़ा गया। अब एसडीएम या तहसीलदार नहीं, बल्कि दिल्ली बीजेपी दफ्तर से तय किया जाता है कि कौन वोट देगा और किसका नाम कटेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली में सज रही अवध की रामलीला: 64 सालों से आ रहे कलाकार, गांव-गांव जगा रहे आस्था की लौ