Move to Jagran APP

जानिए क्यों बर्खास्त हुआ बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर की सजावट करने वाला ये पीसीएस अफसर Bareilly News

शासन से बर्खास्त किए गए पीसीएस अधिकारी अशोक शुक्ला शहर में सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके है । वह तब सुर्खियों में आए थे जब प्रियंका चोपड़ा की शादी में उनके घर की सजावट कराई थी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:01 PM (IST)
जानिए क्यों बर्खास्त हुआ बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर की सजावट करने वाला ये पीसीएस अफसर Bareilly News
जानिए क्यों बर्खास्त हुआ बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के घर की सजावट करने वाला ये पीसीएस अफसर Bareilly News

जेएनएन, बरेली : शासन से बर्खास्त किए गए पीसीएस अधिकारी अशोक शुक्ला शहर में सिटी मजिस्ट्रेट रहते भी खासे चर्चा में रहे थे। उस समय सुर्खियों में आए थे, जब प्रियंका चोपड़ा की शादी में उनके घर की सजावट करवाई थी। उनका यह बयान काफी चर्चा में रहा था कि ‘जब शहर की बेटी की शादी हो रही तो उसके घर में अंधेरा कैसे रह सकता है।’ अशोक शुक्ला करीब छह माह यहां सिटी मजिस्ट्रेट पद पर रहे।

loksabha election banner

Audit में सामने आया था राज 

शुक्ला ने 28 अगस्त 2018 को ज्वाइन किया था। 16 फरवरी 2019 आते-आते उनकी रवानगी भी हो गई थी। प्रियंका चोपड़ा की शादी के दौरान उन्होंने घर की मरम्मत करवाने के साथ उसमें लाइटिंग और सजावट करवाई थी। बाद में जब आडिट हुआ तो इस बात की चर्चा रही कि खर्च दिखाने के लिए फर्जी बाउचर मिले हैं। इन्हीं फर्जी बाउचर के बिल से लाइटिंग और सजावट करवाई गई।

Social Media पर थे काफी स‍क्रिय 

जबकि जिस काम के लिए बाउचर लगाए गए, वह मौके पर मिला ही नहीं। हालांकि बाद में मामला दब गया। करीब छह माह सिटी मजिस्ट्रेट रहे अशोक शुक्ला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। हालांकि अब उनकी यही सक्रियता उनके लिए महंगी पड़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.