जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान है। इस राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उच्च का चंद्रमा उन्नति दायक और बेहद सकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है
बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान है। इस राशि में चंद्रमा उच्च का माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उच्च का चंद्रमा उन्नति दायक और बेहद सकारात्मक ऊर्जा का कारक होता है। आज कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन और राजनीति से जुड़े लोगों को बेहद लाभ होगा। साथ ही वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर चंद्रमा की सुदृष्टि रहेगी, यानी यह पांच राशि के जातक आज ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। चंद्रमा का लाभ प्रशासनिक तंत्र को भी मिलेगा। बता दें कि विकास कार्यों की गति में तीव्रता से वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के लिए बूरा और गोला का बुरादा मिलाकर काली चीटियों को खिलाएं। रोग शांति के लिए सरसों के तेल का चौमुखा दीपक शनिदेव के सम्मुख या पीपल के वृक्ष के नीचे जलाकर, शनि चालीसा का पाठ करें।
आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2077
शाके - 1942
मास - फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष
दिन- शनिवार
तिथि - सप्तमी तिथि
नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र
योग - प्रीति योग
करण - गर करण
किसी भी शुभ कार्य का समय
शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:48 से 9:19 तक
चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:20 से शाम 4:52 तक
लाभ का चौघड़िया शाम 6:22 से रात्रि 7:52 तक
जानिए अपना राशिफल
मेष- आज के दिन बचाया हुआ धन आपके बहुत काम आ सकता है, और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए खुशनुमा एहसास रहेगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरूकता में वृद्धि करेंगे। आसहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फंसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृषभ - करीबी रिश्तेदारों के घर जाना आज आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ सकता है। आपके जीवन साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। मौज मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाकई बहुत बढ़िया है। आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता जरुर दिलाएंगे। अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए भगवान गणेश की पूजा करें।
मिथुन - धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है, और आपको धन लाभ हो सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज का दिन अधिकांश खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। दोस्त आपका परिचय किसी खास इंसान से कराएंगे, जो आपके सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। वैवाहिक जीवन आज बेहतरीन है। परिवारिक सुख के लिए आज आंवला का सेवन करें।
कर्क - आज कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत ना हारे। कड़ी मेहनत करें।इन नाकामियों को उन्नति का आधार बनाएं। आज कोई कीमती वस्तु चोरी होने की संभावना रहेगी, इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरूरत है। कोई अच्छी खबर आज मिल सकती है। वैवाहिक जीवन बेहतरीन है। अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए सफेद वस्त्र अधिक पहने।
सिंह - किसी भी ऐसे काम से बचें ,जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की जरूरत हो, पर्याप्त आराम भी करें। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें धन हानि होने की संभावना है, इसलिए अपनी योजनाओं को सावधानी से तय करें। यह दिन आपके जीवन साथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है। ठंडे पानी पीने से बचें। चमेली का तेल, सिंदूर, चांदी का वर्क का चोला हनुमान जी को चढाये, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या - आज आपके भाई बहन आप से आर्थिक मदद मांग सकते हैं, और उनकी मदद करके आप खुद दबाव में आ सकते हैं।हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुजरने के बाद आपको अब कुछ राहत का अहसास होगा। तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
तुला - जिन लोगों ने कहीं निवेश किया था, आज के दिन आपको धन हानि होने की संभावना है। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज दूसरों की राय को गौर से सुनिए, आपके लिए लाभकारी होगा। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज स्थिति बेहतर है। मस्तक पर केसर का तेल लगाएं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
वृश्चिक- आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। कोई चिट्ठी या ईमेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। घर का कोई सदस्य आज आप के खिलाफ बातें कर सकता है जिससे, आपकी भावनाएं आहत होंगी। अपनी सेहत के बारे में जरूरत से ज्यादा चिंता ना करें, निश्चिंता बीमारी की सबसे बड़ी दवा है। शिवजी की पूजा करें ,तो स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु - कई लोग आज आपकी तारीफ कर सकते हैं, आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। आज काम तनाव भरा और थकाऊ होगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़ भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। थोड़ी सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। आज किसी कोडी, गूंगे, बहरे व्यक्ति की मदद करें, आर्थिक लाभ होगा ।
मकर - घर की जरूरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवन साथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं। जिससे आर्थिक हालत थोड़े तंग हो सकते हैं। घरेलू कामकाज आपको ज्यादातर वक्त व्यस्त रखेंगे। मौज मस्ती की यात्रा और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे। और सुकून भी देंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
कुम्भ - आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं, वह आपसे बहुत खुश नहीं होंगे ,चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। रोमांस का झटका लगेगा। कारोबारियों को रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू करने के लिए आज सोचना चाहिए। स्थिति को बेहतर करने के लिए गुरु अथवा पिता को गुलाबी रंग के वस्त्र भेंट करें।
मीन - जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है।अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। आपके बच्चों के लिए योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। स्वयं के लिए अच्छा समय निकालना बढ़िया रहेगा। आपको इसकी जरूरत भी है। अपने मित्रों को सहयोगी बनाए। तो आनंद दोगुना हो जाएगा। चांदी का टुकड़ा, चांदी का सिक्का जेब में रखने से धन की वृद्धि होगी।