Move to Jagran APP

जानिए कैसा है आज आपका दिन और क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है । जो कि बरेली की राशि से छठे स्थान पर है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार छठे भाव में चंद्रमा लाभकारी भी होता है और कष्टकारी भी।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:05 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:05 PM (IST)
जानिए कैसा है आज आपका दिन और क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है ।

बरेली , जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा तुला राशि में गतिशील है । जो कि बरेली की राशि से छठे स्थान पर है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि  ज्योतिष के अनुसार छठे भाव में चंद्रमा लाभकारी भी  होता है और कष्टकारी भी। प्रशासन तंत्र में रत कर्मचारियों के लिए और तरल पदार्थ के व्यापारियों के लिए यह चंद्रमा बेहद ही अनुकूल है। भूमि, भवन, वाहन से जुड़े लोगों के लिए चंद्रमा मध्यम फल कारक है। वृषभ, मिथुन, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ राशि के जातकों पर यह चंद्रमा पूर्ण कृपा बरसाएगा। 

loksabha election banner

आज सौंदर्य प्रसाधन, चावल, चांदी, अन्न, कपड़े, पेंटिंग, और रसों से संबंधित वस्तुएं खरीदने से लाभ होगा। प्रशासन तंत्र के लिए चंद्रमा बहुत ही शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं, और किन्नरों को कुछ पैसे अवश्य दान करें। रोग शांति के लिए शिवलिंग पर काले तिल, दूध और बेलपत्र अर्पण करें। रुद्राष्टकम् का पाठ भी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करेगा।

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

  मास - फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष

   दिन - बुधवार

तिथि - पंचमी तिथि 

 नक्षत्र -  स्वाति नक्षत्र

 योग -  दुरुपयोग

 करण - कौलव करण 

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:36 से 9:30 तक 

शुभ का चौघड़िया 10:57 से मध्यान्ह 12:24 तक

चार लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:18 से शाम 4:45 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष--   आज आपको समय और धन की कदर करनी चाहिए नहीं तो, आने वाला वक्त परेशानियों से भरा हो सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने से लाभ होगा। आज के दिन  यात्रा भी करनी पड़ सकती है, साथ ही स्वास्थ्य भी कुछ गड़बड़ हो सकता है। राहु मंत्र का जप लाभप्रद होगा।

 वृषभ- आज आप फिजूलखर्ची से बचें, आपका लापरवाह रवैया आपके परिवार को परेशान कर सकता है। कोई भी नई परियोजना शुरू करने से पहले परिवार से सहमति ले। क्रोध पर नियंत्रण रखें। तामसिक वस्तुओं का त्याग करें। इष्ट देव की पूजा आराधना आपको लाभदायक सिद्ध होगी।

मिथुन-- आज जीवन के प्रति सजगता को अपनाएं। जिन व्यापारियों के संबंध विदेश से हैं। उन्हें धन हानि होने की संभावना है।सोच समझकर चलें। परिवार की सहायता और उनकी सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। स्वास्थ्य आज आपके अनुकूल होगा। भगवान सूर्य की उपासना आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

कर्क - अपने खर्चों पर काबू रखें और हाथ खोल कर व्यय करने करने से बचें। भविष्य की चिंता के लिए आज अधिक चिंतन की आवश्यकता है। आज कोई रचनात्मक योजना बना सकते हैं। किसी से ना उलझें वरना आपको हानि हो सकती है। गाय को खिलाने से स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह - बिना वजह किसी की आलोचना बिल्कुल ना करें, यह आपको आपके आत्मविश्वास को कम कर सकता है। कुछ जरूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा भी आपको मिलेगा। आज का दिन आपका ऊर्जा से भरपूर है। प्रेम संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा। किसी के गुस्से का शिकार भी हो सकते हैं। कन्याओं को फल बांटने से लाभ होगा।

कन्या-  आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कोई आपको नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर सकता है। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी बातों को आपके घर वाले आज गौर से नहीं सुनेंगे। इसलिए आज उन पर क्रोध आपका बढ़ना स्वाभाविक है। लेकिन गुस्से से बचें, श्री सूक्त का पाठ करना लाभदायक होगा।

तुला - अपने दफ्तर के लिए जल्दी से निकलने की कोशिश करें। सही समय पर काम करना आपको लाभान्वित करेगा। आपकी गैर यथार्थवादी योजनाएं आप के धन को कम कर सकती हैं। आज अचानक तबीयत खराब होने की भी संभावना है। आप दिन भर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में दुर्गा देवी पर गुलाब की माला चढ़ाना सेहत के लिए लाभदायक होगा।

वृश्चिक - आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में रहेंगे। इस राशि के कुछ जातकों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज ऐसे मामलों में ना पड़े जिससे आपका कोई लेना-देना न हो। क्रोध पर नियंत्रण रखें ,कटु वचन आज बिल्कुल न बोलें, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मांस मदिरा का सेवन ना करें।

धनु -  ध्यान और आत्मचिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक रूप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। आज घर में किसी बात को लेकर कलह‌ होने की संभावना है, ऐसी स्थिति में खुद  पर काबू रखें, लेकिन फिजूलखर्ची आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। राहु मंत्र का जप आपके लिए सिद्ध कारक होगा।

मकर -  जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज आपकी ऊर्जा का  स्तर अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी आज बेहतरीन ढंग से चलेगा। ब्राह्मण को भोजन कराना आपके लिए लाभदायक साबित होगा।

कुम्भ - अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, शराब से बचें। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है। उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। आज अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उनके साथ आज वक्त बिताएं। अगर आप खरीदारी करने जाएं तो जरुरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। सफेद मोतियों की माला गले में धारण करने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।

मीन - आज अपने अतीत के गलत फैसले मानसिक अशांति और कलेश की वजह बन सकते हैं। आप सही गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। इसलिए दूसरों से सलाह लें। जमीन के कारोबार में लाभ होगा। प्रेम संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। केतु मंत्र का जप करने से लाभ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.