Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सा है शुभ मुहुर्त

जिले का नाम बरेली है। इसकी वृष राशि है और चंद्रमा भी वृष राशि में रहेगा। जो कि उच्च का है साथ ही रोहिणी इस दिन को और चार चांद लगा देगा। देव दीवाली का पावन पर्व जनपद के लिए बहुत ही शुभ संकेत लेकर आ रहा है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 07:03 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 07:03 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन और कौन सा है शुभ मुहुर्त
यह संयोग बरेली को उन्नति की एक नई दिशा देगा

बरेली, जेएनएन। जिले का नाम बरेली है। इसकी वृष राशि है और चंद्रमा भी वृष राशि में रहेगा। जो कि उच्च का है साथ ही रोहिणी  इस दिन को और चार चांद लगा देगा। देव दीवाली का पावन पर्व जनपद के लिए बहुत ही शुभ संकेत लेकर आ रहा है। यह संयोग बरेली को उन्नति की एक नई दिशा देगा। यह कहना है ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा का। आइए जानते हैं आज की तिथि, नक्षत्र व राशि के बारे में।

loksabha election banner

विक्रमी संवत- 2077

शाके - 1942

मास -  कार्तिक मास शुक्ल पक्ष

तिथि -  पूर्णिमा दोपहर 12.47 बजे तक उपरांत मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि

नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र संपूर्ण दिवस और रात्रि व्याप्त रहेगा

योग -   शिव योग प्रातः 10.07 बजे तक इसके बाद सिद्धि योग

चंद्रमा वृष राशि में

सूर्य वृश्चिक राशि में

किसी भी शुभ कार्य का समय - प्रातः 6.48 से 8.06 बजे तक

अमृत चौघड़िया सुबह 9.24 बजे से 10.43 बजे तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1.19 बजे से 5.14 बजे तक

राशिफल

मेष - चौकन्ना रहने की जरूरत है। तनाव और चिंता में इजाफा हो सकता है। पारिवारिक तनाव में ध्यान भंग ना करें। जीवन साथी को समय दें।

वृषभ - आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। बच्चों से मिली खुशखबरी आपका दिन अच्छा बना सकती है। शाम विशेष खास रह सकती है।

मिथुन - व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। अतिरिक्त समय निस्वार्थ सेवा में लगाएं। आपको आपके परिवार की ओर से सुकून मिलेगा।

कर्क - आज का दिन हर कार्य के लिए बेहतरीन है। नई योजनाओं का लाभ मिल सकता है, लेकिन साथ ही कुछ तनाव भी बढ़ेगा।

सिंह - आज आपके सितारे बेहतरीन है, चेहरे पर मुस्कुराहट रखें। सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी, भगवान शिव की उपासना आपके भाग्य में चार चांद लगा देगी।

कन्या - बेकार के ख्यालों में अपनी ऊर्जा बर्बाद  ना करें। मन मस्तिष्क को सही दिशा में लगाएं। आज निवेश के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन पर विचार करें। केले की पूजा और स्पर्श आपके भाग्योदय को बल देगी।

तुला - कोई अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन आर्थिक हानि की भी संभावना है। मानसिक तनाव से बचें।

वृश्चिक - दूसरों की आलोचना करने से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी बिजनेस में तरक्की की संभावना। गरीब कन्याओं में दूध की थैली बांटे।

धनु - व्यक्तिगत समस्याएं अपने मन मस्तिष्क पर हावी ना होने दें। कुछ अच्छा जरूर पढ़ें। आज के दिन आप ऊर्जा से लवरेज रहेंगे। सुंदरकांड का पाठ बहुत ही लाभदायक होगा।

मकर - आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा के स्तर ऊंचा रहेगा। आप खुद को नए रोमांच हालत में पाएंगे। आर्थिक फायदा भी होगा। प्रात:काल पूजा में शंख अवश्य बजाएं।

कुंभ - ऊर्जा की कमी रहेगी, आर्थिक खर्चे बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। गरम मसाले, शहद गुड़ का प्रयोग खाने में करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन - क्रोध को नियंत्रण में रखें, शिक्षा के क्षेत्र पर धन खर्च हो सकता है। आज अपने आपको थका हुआ महसूस करेंगे। किसी भी गौशाला में हरा चारा का दान देने से दिन अच्छा रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.