जानिये कैसे मनेगा इस बार का सरदार पटेल का जन्म दिवस
भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए mygov डॉट in मंच पर ऑनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमेंं सभी हिस्सा ले सकते हैं।
बरेली जेएनएन : भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कोविड-19 प्रोटोकॉल को देखते हुए mygov.in मंच पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने बरेली सहित सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश जारी किए हैं। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में युवाओं के साथ बच्चे भी शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता की थीम ‘ज्ञान, परंपराएं, व्यवहार और भारत की विरासत’ रखी गई है। यह प्रतियोगिता 10 नवंबर तक चलेंगी। जिन प्रतिभागियों के सभी उत्तर सही होंगे, उन्हें mygov.in प्लेटफार्म के माध्यम से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले छात्र का नाम और क्लास की जानकारी देना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को हुआ था। उनका महत्वपूर्ण योगदान 1917 में खेड़ा किसान सत्याग्रह, 1923 में नागपुर झंडा सत्यागृह, 1924 में बोरसद सत्यागृह और 1928 में बारदोली सत्यागृह में रहा। जिसके बाद उन्हें सरदार की उपाधि दी गई थी।